Class 12 Biology Chapter 6 ” वंसागती का आण्विक आधार ” Objectives & Subjectives Revision One Shot

पहला चरण : 50 Objectives With Answers

प्रश्न 1 : आनुवंशिक पदार्थ की खोज में किस वैज्ञानिक ने ट्रांसफॉर्मिंग प्रिंसिपल की पहचान की?
उत्तर: फ्रेडरिक ग्रिफिथ।
प्रश्न 2 : DNA का मुख्य घटक होता है?
उत्तर: डीऑक्सीराइबोज शर्करा, फॉस्फेट समूह और नाइट्रोजनस बेस।
प्रश्न 3 : RNA में थाइमिन के स्थान पर कौन सा बेस पाया जाता है?
उत्तर: यूरेसिल।
प्रश्न 4 : वाटसन और क्रिक मॉडल में DNA की संरचना क्या है?
उत्तर: द्विकुंडलीय (डबल हेलिक्स)।
प्रश्न 5 : DNA में एडेनिन का जोड़ीदार कौन है?
उत्तर: थाइमिन।
प्रश्न 6 : हर्से और चेस प्रयोग में रेडियोएक्टिव फॉस्फोरस का उपयोग किसके लिए किया गया?
उत्तर: DNA को चिह्नित करने के लिए।
प्रश्न 7 : DNA प्रतिकृति का मोड क्या है?
उत्तर: सेमी-कंजर्वेटिव।
प्रश्न 8 : मेसलसन और स्टालह प्रयोग किसकी पुष्टि करता है?
उत्तर: DNA की सेमी-कंजर्वेटिव प्रतिकृति।
प्रश्न 9 : अनुलेखन (ट्रांसक्रिप्शन) में टेम्पलेट किसका उपयोग होता है?
उत्तर: DNA का।
प्रश्न 10 : अनुवाद (ट्रांसलेशन) में मुख्य राइबोसोमल RNA क्या है?
उत्तर: mRNA।
प्रश्न 11 : जेनेटिक कोड की कितनी विशेषताएं हैं?
उत्तर: चार (त्रिप्लेट, डिजेनरेट, यूनिवर्सल, अनम्बिग्यूअस)।
प्रश्न 12 : स्टॉप कोडॉन के उदाहरण बताइए?
उत्तर: UAA, UAG, UGA।
प्रश्न 13 : tRNA का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर: अमीनो एसिड को राइबोसोम तक ले जाना।
प्रश्न 14 : लैक्टोज ऑपरॉन किस जीव में पाया जाता है?
उत्तर: E. coli बैक्टीरिया में।
प्रश्न 15 : HGP का Full form क्या है?
उत्तर: Human Geonam Project।
प्रश्न 16 : DNA फिंगरप्रिंटिंग की खोज करने वाले कौन है?
उत्तर: एलेक जेफ्रीज।
प्रश्न 17 : सैटेलाइट DNA क्या होता है?
उत्तर: दोहराई गई DNA अनुक्रम।
प्रश्न 18 : न्यूक्लियोटाइड में तीन घटक बताइए?
उत्तर: नाइट्रोजनस बेस, शर्करा, फॉस्फेट।
प्रश्न 19 : प्यूरीन बेस कौन-कौन से हैं?
उत्तर: एडेनिन और ग्वानिन।
प्रश्न 20 : पिरिमिडीन बेस कौन-कौन से हैं?
उत्तर: थाइमिन, साइटोसिन, यूरेसिल।
प्रश्न 21 : DNA हेलिकेज का कार्य क्या है?
उत्तर: DNA को खोलना।
प्रश्न 22 : RNA पॉलीमरेज का कार्य क्या है?
उत्तर: RNA संश्लेषण।
प्रश्न 23 : जेनेटिक कोड त्रिप्लेट क्यों कहलाता है?
उत्तर: तीन न्यूक्लियोटाइड से बना होता है।
प्रश्न 24 : प्रोकैरियोटिक में अनुलेखन कहां होता है?
उत्तर: साइटोप्लाज्म में।
प्रश्न 25 : यूकैरियोटिक में अनुवाद के लिए कितने rRNA हैं?
उत्तर: चार प्रकार।
प्रश्न 26 : रेगुलेटर जीन क्या है?
उत्तर: ऑपरेटर और प्रमोटर को नियंत्रित करने वाली।
प्रश्न 27 : HGP में कितने बेस पेयर हैं?
उत्तर: लगभग 3 अरब।
प्रश्न 28 : SNP का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: सिंगल न्यूक्लियोटाइड पॉलीमॉर्फिज्म।
प्रश्न 29 : VNTR क्या है?
उत्तर: वैरिएबल नंबर टैंडम रीपीट।
प्रश्न 30 : आनुवंशिक पदार्थ RNA क्यों नहीं माना गया?
उत्तर: अस्थिर होने के कारण।
प्रश्न 31 : चारगाफ नियम क्या कहता है?
उत्तर: A = T और G = C।
प्रश्न 32 : DNA का एक टर्न में कितने बेस पेयर?
उत्तर: 10।
प्रश्न 33 : लिगेज एंजाइम का कार्य क्या है?
उत्तर: DNA टुकड़ों को जोड़ना।
प्रश्न 34 : कोडॉन AUG क्या कोड करता है?
उत्तर: मेथियोनीन (स्टार्ट कोडॉन)।
प्रश्न 35 : इंड्यूसर क्या है?
उत्तर: लैक्टोज।
प्रश्न 36 : HGP का लक्ष्य क्या था?
उत्तर: मानव जीनोम का क्रम निर्धारण।
प्रश्न 37 : DNA फिंगरप्रिंटिंग का उपयोग क्या है?
उत्तर: व्यक्तिगत पहचान।
प्रश्न 38 : सैटेलाइट DNA का उपयोग क्या है?
उत्तर: DNA फिंगरप्रिंटिंग में।
प्रश्न 39 : क्रिक का सिद्धांत क्या है?
उत्तर: सेंट्रल डॉग्मा (DNA → RNA → प्रोटीन)।
प्रश्न 40 : न्यूक्लियोसोम में कितने हिस्टोन प्रोटीन?
उत्तर: आठ।
प्रश्न 41 : क्रोमेटिन फाइबर का व्यास क्या है?
उत्तर: 30 nm।
प्रश्न 42 : जीन रेगुलेशन का प्रकार क्या है?
उत्तर: इंडक्शन और रेप्रेशन।
प्रश्न 43 : HGP में कितने जीन?
उत्तर: 20,000-25,000।
प्रश्न 44 : एक्सॉन क्या है?
उत्तर: कोडिंग भाग।
प्रश्न 45 : इंट्रॉन क्या है?
उत्तर: गैर-कोडिंग भाग।
प्रश्न 46 : स्प्लाइसिंग क्या है?
उत्तर: इंट्रॉन हटाना।
प्रश्न 47 : rRNA का कार्य क्या है?
उत्तर: राइबोसोम निर्माण।
प्रश्न 48 : जेनेटिक कोड डिजेनरेट क्यों है?
उत्तर: एक अमीनो एसिड के लिए कई कोडॉन।
प्रश्न 49 : DNA पॉलीमरेज I का कार्य?
उत्तर: प्रूफरीडिंग।
प्रश्न 50 : ह्यूमन जीनोम में कितने प्रतिशत जंक DNA पाए जाते है?
उत्तर: लगभग 98%।

ALSO READ..  Bihar Board Class 12 English 200+ Objectives : English Class 12 VVI Objectives Chap 1 to 5

दूसरा चरण: 30 Short Type Questions & Answers

प्रश्न 1 : आनुवंशिक पदार्थ के रूप में DNA की पहचान कैसे हुई?
उत्तर: फ्रेडरिक ग्रिफिथ ने ट्रांसफॉर्मेशन प्रयोग से मृत S-प्रकार बैक्टीरिया द्वारा R-प्रकार को परिवर्तित कर DNA को आनुवंशिक पदार्थ सिद्ध किया।
प्रश्न 2 : हर्से और चेस प्रयोग का संक्षिप्त मे वर्णन करें।
उत्तर: T2 फेज में रेडियोएक्टिव फॉस्फोरस (DNA) और सल्फर (प्रोटीन) से चिह्नित कर सिद्ध किया कि DNA ही आनुवंशिक पदार्थ है।
प्रश्न 3 : DNA और RNA में मुख्य अंतर क्या होता हैं?
उत्तर: DNA द्विकुंडलीय, डीऑक्सीराइबोज, थाइमिन युक्त; RNA एककुंडलीय, राइबोज, यूरेसिल युक्त होता है।
प्रश्न 4 : चारगाफ नियम क्या है?
उत्तर: DNA में A=T और G=C के बेस पेयर बराबर होते हैं।
प्रश्न 5 : DNA द्विकुंडली की मुख्य विशेषता बताएं।
उत्तर: दो एंटी-पैरेलल रज्जु, हाइड्रोजन बंधों से जुड़ी, प्रति टर्न 10 बेस पेयर।
प्रश्न 6 : DNA प्रतिकृति का मतलब क्या है?
उत्तर: DNA का सेमी-कंजर्वेटिव मोड में द्विगुणन, जिसमें मूल रज्जु संरक्षित रहती है।
प्रश्न 7 : मेसल्सन-स्टालह प्रयोग का परिणाम क्या था?
उत्तर: DNA की प्रतिकृति सेमी-कंजर्वेटिव सिद्ध हुई, जिसमें प्रत्येक नई रज्जु में एक पुरानी रज्जु होती है।
प्रश्न 8 : अनुलेखन क्या है?
उत्तर: DNA टेम्पलेट से RNA पॉलीमरेज द्वारा RNA का संश्लेषण।
प्रश्न 9 : जेनेटिक कोड की त्रिप्लेट प्रकृति क्या है?
उत्तर: तीन न्यूक्लियोटाइड (कोडॉन) मिलकर एक अमीनो एसिड को कोड करते हैं।
प्रश्न 10 : डिजेनरेट कोड का अर्थ क्या है?
उत्तर: एक अमीनो एसिड के लिए एक से अधिक कोडॉन होना।
प्रश्न 11 : tRNA की संरचना क्या है?
उत्तर: क्लोवर लीफ आकार, जिसमें एंटी-कोडॉन लूप और अमीनो एसिड बंधन स्थल होता है।
प्रश्न 12 : लैक्टोज ऑपरॉन क्या है?
उत्तर: E. coli में β-गैलेक्टोसिडेज जीन का नियमन करने वाला जीन समूह।
प्रश्न 13 : HGP के तीन लक्ष्य बताएं।
उत्तर: सभी जीनों की पहचान, 3 अरब बेस पेयर का क्रम निर्धारण, SNP की खोज।
प्रश्न 14 : DNA फिंगरप्रिंटिंग क्या है?
उत्तर: VNTR पर आधारित व्यक्तिगत DNA प्रोफाइल बनाना।
प्रश्न 15 : सैटेलाइट DNA का महत्व क्या है?
उत्तर: DNA फिंगरप्रिंटिंग और जेनेटिक मैपिंग में उपयोगी दोहराई गई अनुक्रम।
प्रश्न 16 : न्यूक्लियोसोम क्या है?
उत्तर: DNA का वह भाग जो आठ हिस्टोन प्रोटीन के चारों ओर लिपटा होता है।
प्रश्न 17 : स्प्लाइसिंग क्या है?
उत्तर: hnRNA से इंट्रॉन हटाकर परिपक्व mRNA बनाना।
प्रश्न 18 : स्टॉप कोडॉन का कार्य क्या है?
उत्तर: पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला के संश्लेषण को समाप्त करना।
प्रश्न 19 : इंड्यूसर का एक उदाहरण दें।
उत्तर: लैक्टोज, जो लैक ऑपरॉन को सक्रिय करता है।
प्रश्न 20 : SNP का उपयोग क्या है?
उत्तर: जेनेटिक बीमारियों की पहचान और व्यक्तिगत चिकित्सा में उपयोग।
प्रश्न 21 : क्रिक का सेंट्रल डॉग्मा क्या है?
उत्तर: आनुवंशिक सूचना का प्रवाह: DNA से RNA और RNA से प्रोटीन।
प्रश्न 22 : DNA हेलिकेज का कार्य क्या है?
उत्तर: DNA की दो रज्जुओं को खोलकर प्रतिकृति के लिए तैयार करना।
प्रश्न 23 : RNA पॉलीमरेज कहां बंधता है?
उत्तर: DNA के प्रमोटर क्षेत्र पर बंधकर अनुलेखन शुरू करता है।
प्रश्न 24 : एक्सॉन और इंट्रॉन में अंतर बताएं।
उत्तर: एक्सॉन कोडिंग अनुक्रम, इंट्रॉन गैर-कोडिंग अनुक्रम।
प्रश्न 25 : rRNA का कार्य क्या है?
उत्तर: राइबोसोम का संरचनात्मक और कार्यात्मक घटक बनाना।
प्रश्न 26 : जेनेटिक कोड यूनिवर्सल क्यों है?
उत्तर: सभी जीवों में समान कोडॉन एक ही अमीनो एसिड को कोड करते हैं।
प्रश्न 27 : हिस्टोन प्रोटीन क्या हैं?
उत्तर: धनात्मक चार्ज युक्त प्रोटीन जो DNA को पैक करने में मदद करते हैं।
प्रश्न 28 : VNTR क्या है?
उत्तर: वैरिएबल नंबर टैंडम रीपीट, DNA फिंगरप्रिंटिंग में उपयोगी।
प्रश्न 29 : जीन रेगुलेशन का महत्व क्या है?
उत्तर: ऊर्जा बचत और कोशिका के कार्यों का नियंत्रण।
प्रश्न 30 : ह्यूमन जीनोम में जंक DNA का प्रतिशत कितना है?
उत्तर: लगभग 98%, जो कोडिंग नहीं करता।

ALSO READ..  Class 12 Chemistry Important 200+ Objectives Questions in Hindi | Bihar Board & NCERT Objective Question Bank 2026

तीसरा चरण: 20 Long Type Questions & Answers

प्रश्न 1 : DNA की संरचना का वर्णन करें और वाटसन-क्रिक मॉडल की विशेषताएं बताएं।
उत्तर: DNA एक द्विकुंडलीय पॉलीन्यूक्लियोटाइड संरचना है, जिसमें दो एंटी-पैरेलल रज्जु हाइड्रोजन बंधों (A=T: दो, G=C: तीन) से जुड़ी होती हैं। वाटसन-क्रिक मॉडल में प्रति टर्न 10 बेस पेयर, मेजर और माइनर ग्रूव होते हैं। यह सेमी-कंजर्वेटिव प्रतिकृति की अनुमति देता है। रज्जु की दिशा 5’→3′ और 3’→5′ होती है। यह स्थिर और सूचना भंडारण में सक्षम है।
प्रश्न 2 : DNA प्रतिकृति की प्रक्रिया का वर्णन करें।
उत्तर: DNA प्रतिकृति ओरिजिन पर शुरू होती है, जहां हेलिकेज DNA को खोलता है। प्राइमेज RNA प्राइमर बनाता है। DNA पॉलीमरेज III लीडिंग स्ट्रैंड पर निरंतर और लैगिंग स्ट्रैंड पर ओकाजाकी फ्रैगमेंट बनाता है। DNA पॉलीमरेज I प्राइमर हटाता है, और लिगेज टुकड़ों को जोड़ता है। यह सेमी-कंजर्वेटिव प्रक्रिया है।
प्रश्न 3 : अनुलेखन की प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से समझाएं।
उत्तर: अनुलेखन में तीन चरण हैं: इनिशिएशन, एलॉन्गेशन, टर्मिनेशन। RNA पॉलीमरेज प्रमोटर पर बंधता है और DNA खोलता है। 5’→3′ दिशा में RNA संश्लेषण होता है। टर्मिनेटर पर RNA रिलीज होता है। यूकैरियोट्स में hnRNA बनता है, जो स्प्लाइसिंग के बाद mRNA बनता है।
प्रश्न 4 : जेनेटिक कोड की विशेषताएं और महत्व बताएं।
उत्तर: जेनेटिक कोड त्रिप्लेट (तीन न्यूक्लियोटाइड), डिजेनरेट (एक अमीनो एसिड के लिए कई कोडॉन), यूनिवर्सल (सभी जीवों में समान), और अनम्बिग्यूअस (एक कोडॉन, एक अमीनो एसिड) है। इसका महत्व प्रोटीन संश्लेषण, उत्परिवर्तन विश्लेषण, और जेनेटिक इंजीनियरिंग में है।
प्रश्न 5 : अनुवाद की प्रक्रिया का वर्णन करें।
उत्तर: अनुवाद में mRNA, tRNA, और rRNA राइबोसोम पर एकत्रित होते हैं। AUG कोडॉन पर इनिशिएशन शुरू होता है। tRNA अमीनो एसिड लाता है, और पेप्टाइड बंध बनते हैं। स्टॉप कोडॉन पर पॉलीपेप्टाइड रिलीज होता है। यह प्रक्रिया साइटोप्लाज्म में होती है।
प्रश्न 6 : लैक्टोज ऑपरॉन के कार्यन्वयन को समझाएं।
उत्तर: लैक ऑपरॉन में रेप्रेसर जीन ऑपरेटर पर बंधकर जीन अभिव्यक्ति रोकता है। लैक्टोज (इंड्यूसर) रेप्रेसर को हटाता है, जिससे RNA पॉलीमरेज प्रमोटर पर बंधता है। β-गैलेक्टोसिडेज जीन सक्रिय होकर लैक्टोज चयापचय करते हैं। यह प्रोकैरियोट्स में नियमन का उदाहरण है।
प्रश्न 7 : HGP के उद्देश्य, उपलब्धियां और महत्व बताएं।
उत्तर: ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट (HGP) का उद्देश्य सभी जीनों की पहचान, 3 अरब बेस पेयर का क्रम निर्धारण, और SNP खोज था। इसने 20,000-25,000 जीन और 99.9% जेनेटिक समानता दिखाई। इसका महत्व जेनेटिक बीमारियों के निदान और व्यक्तिगत चिकित्सा में है।
प्रश्न 8 : DNA फिंगरप्रिंटिंग की तकनीक और उपयोग बताएं।
उत्तर: DNA फिंगरप्रिंटिंग में VNTR को रेस्ट्रिक्शन एंजाइम से काटा जाता है, फिर इलेक्ट्रोफोरेसिस और प्रोब हाइब्रिडाइजेशन द्वारा विश्लेषण किया जाता है। इसका उपयोग अपराध जांच, पितृत्व परीक्षण, और व्यक्तिगत पहचान में होता है। यह अत्यंत विशिष्ट और विश्वसनीय है।
प्रश्न 9 : जीन अभिव्यक्ति का नियमन कैसे होता है?
उत्तर: जीन अभिव्यक्ति प्रमोटर, ऑपरेटर, और रेगुलेटर जीन द्वारा नियंत्रित होती है। प्रोकैरियोट्स में ऑपरॉन मॉडल (जैसे लैक ऑपरॉन) और यूकैरियोट्स में एन्हांसर्स और साइलेंसर्स द्वारा नियमन होता है। यह ऊर्जा बचत और कोशिका कार्यों को नियंत्रित करता है।
प्रश्न 10 : क्रोमेटिन संरचना और DNA पैकिंग का वर्णन करें।
उत्तर: DNA न्यूक्लियोसोम (8 हिस्टोन प्रोटीन के चारों ओर लिपटा) बनाता है, जो 30 nm क्रोमेटिन फाइबर में संगठित होता है। यह लूप और स्कैफोल्ड बनाकर क्रोमोसोम बनाता है। हिस्टोन DNA को कॉम्पैक्ट करते हैं और जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करते हैं।
प्रश्न 11 : आनुवंशिक पदार्थ के रूप में प्रोटीन क्यों अस्वीकृत हुआ?
उत्तर: हर्से-चेस प्रयोग में रेडियोएक्टिव सल्फर (प्रोटीन) बैक्टीरिया में प्रवेश नहीं किया, जबकि फॉस्फोरस (DNA) ने आनुवंशिक सूचना स्थानांतरित की। यह सिद्ध करता है कि DNA ही आनुवंशिक पदार्थ है, प्रोटीन नहीं।
प्रश्न 12 : जेनेटिक कोड की डिकोडिंग कैसे हुई?
उत्तर: मार्शल निरेनबर्ग और सिम्स ने सेलुलोज फिल्टर पर कृत्रिम mRNA का उपयोग कर कोडॉन-अमीनो एसिड संबंध स्थापित किया। उदाहरण: UUU कोडॉन फेनिलएलानिन को कोड करता है। इसने 64 कोडॉन की डिकोडिंग पूरी की।
प्रश्न 13 : hnRNA प्रसंस्करण के चरण बताएं।
उत्तर: hnRNA प्रसंस्करण में 5′ पर कैपिंग (7-मिथाइल ग्वानोसिन), 3′ पर पॉली-A टेल जोड़ना, और स्प्लाइसिंग (इंट्रॉन हटाना) शामिल है। यह परिपक्व mRNA बनाता है, जो अनुवाद के लिए तैयार होता है।
प्रश्न 14 : सैटेलाइट DNA क्या है और इसका उपयोग?
उत्तर: सैटेलाइट DNA दोहराई गई गैर-कोडिंग अनुक्रम हैं, जो सेंट्रीफ्यूजेशन में अलग बैंड बनाते हैं। इसका उपयोग DNA फिंगरप्रिंटिंग और जेनेटिक मैपिंग में होता है, क्योंकि यह व्यक्तियों में भिन्न होता है।
प्रश्न 15 : ह्यूमन जीनोम की विशेषताएं बताएं।
उत्तर: ह्यूमन जीनोम में 3.3 अरब बेस पेयर, 20,000-25,000 जीन, और 98% जंक DNA है। इसमें 99.9% समानता सभी मनुष्यों में और 1.5% कोडिंग क्षेत्र है। SNP जेनेटिक विविधता को दर्शाते हैं।
प्रश्न 16 : उत्परिवर्तन का आण्विक आधार समझाएं।
उत्तर: उत्परिवर्तन में बेस सब्स्टीट्यूशन (ट्रांजीशन/ट्रांसवर्जन), डिलीशन, या इंसर्शन होता है। यह फ्रेम शिफ्ट या गलत अमीनो एसिड कोडिंग का कारण बनता है। उदाहरण: सिकल सेल एनीमिया में बिंदु उत्परिवर्तन।
प्रश्न 17 : rRNA, tRNA, mRNA के कार्य बताएं।
उत्तर: rRNA राइबोसोम का संरचनात्मक और कार्यात्मक भाग है। tRNA अमीनो एसिड को राइबोसोम तक लाता है। mRNA जेनेटिक कोड को DNA से राइबोसोम तक ले जाता है। तीनों अनुवाद में सहायक हैं।
प्रश्न 18 : DNA डुप्लिकेशन में एंजाइमों की भूमिका?
उत्तर: हेलिकेज DNA को खोलता है, प्राइमेज RNA प्राइमर बनाता है, DNA पॉलीमरेज III न्यूक्लियोटाइड जोड़ता है, पॉलीमरेज I प्राइमर हटाता है, और लिगेज ओकाजाकी फ्रैगमेंट जोड़ता है। यह सटीक प्रतिकृति सुनिश्चित करता है।
प्रश्न 19 : जेनेटिक कोड की यूनिवर्सल प्रकृति का प्रमाण?
उत्तर: सभी जीवों (बैक्टीरिया से मनुष्य) में समान कोडॉन एक ही अमीनो एसिड को कोड करते हैं। उदाहरण: AUG मेथियोनीन को सभी में कोड करता है, जो सामान्य विकास का प्रमाण है।
प्रश्न 20 : बायोइनफॉरमेटिक्स का महत्व HGP में?
उत्तर: बायोइनफॉरमेटिक्स ने HGP में जीनोम डेटा का विश्लेषण, जीन फंक्शन पूर्वानुमान, और SNP मैपिंग में मदद की। यह जेनेटिक डेटाबेस बनाकर चिकित्सा और अनुसंधान को बढ़ावा देता है।

ALSO READ..  BSEB Class 12 Biology Important 200+ Objective Questions with Answers in Hindi | NCERT आधारित

चौथा चरण: 30 Important Points

  1. DNA आनुवंशिक पदार्थ है, प्रोटीन नहीं, जैसा कि हर्से-चेस प्रयोग से सिद्ध हुआ।
  2. फ्रेडरिक ग्रिफिथ ने ट्रांसफॉर्मेशन प्रयोग से DNA की पहचान की।
  3. वाटसन-क्रिक मॉडल: DNA द्विकुंडलीय, एंटी-पैरेलल रज्जु, हाइड्रोजन बंधों से जुड़ा।
  4. चारगाफ नियम: A=T और G=C के बेस पेयर बराबर।
  5. DNA प्रतिकृति: सेमी-कंजर्वेटिव, मेसल्सन-स्टालह प्रयोग द्वारा सिद्ध।
  6. हेलिकेज: DNA की रज्जु खोलता है।
  7. DNA पॉलीमरेज III: नई रज्जु संश्लेषण करता है।
  8. लिगेज: ओकाजाकी फ्रैगमेंट जोड़ता है।
  9. अनुलेखन: DNA से RNA संश्लेषण, RNA पॉलीमरेज द्वारा।
  10. प्रमोटर: अनुलेखन शुरू करने का DNA क्षेत्र।
  11. अनुवाद: mRNA से प्रोटीन संश्लेषण, राइबोसोम पर।
  12. जेनेटिक कोड: त्रिप्लेट, 64 कोडॉन, 20 अमीनो एसिड को कोड करता है।
  13. AUG कोडॉन: मेथियोनीन, स्टार्ट कोडॉन।
  14. स्टॉप कोडॉन: UAA, UAG, UGA, प्रोटीन संश्लेषण रोकते हैं।
  15. tRNA: अमीनो एसिड को राइबोसोम तक ले जाता है।
  16. rRNA: राइबोसोम का संरचनात्मक और कार्यात्मक हिस्सा।
  17. mRNA: जेनेटिक कोड को DNA से राइबोसोम तक ले जाता है।
  18. लैक ऑपरॉन: प्रोकैरियोट्स में जीन नियमन का मॉडल।
  19. इंड्यूसर: लैक्टोज, लैक ऑपरॉन को सक्रिय करता है।
  20. ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट (HGP): 3 अरब बेस पेयर, 20,000-25,000 जीन।
  21. जंक DNA: ह्यूमन जीनोम का 98%, गैर-कोडिंग।
  22. DNA फिंगरप्रिंटिंग: VNTR पर आधारित, व्यक्तिगत पहचान के लिए।
  23. VNTR: वैरिएबल नंबर टैंडम रीपीट, फिंगरप्रिंटिंग में उपयोगी।
  24. SNP: सिंगल न्यूक्लियोटाइड पॉलीमॉर्फिज्म, जेनेटिक विविधता।
  25. न्यूक्लियोसोम: DNA + 8 हिस्टोन, क्रोमेटिन की इकाई।
  26. स्प्लाइसिंग: इंट्रॉन हटाकर hnRNA से mRNA बनाना।
  27. एक्सॉन: कोडिंग अनुक्रम, प्रोटीन बनाते हैं।
  28. इंट्रॉन: गैर-कोडिंग अनुक्रम, स्प्लाइसिंग में हटाए जाते हैं।
  29. क्रिक का सेंट्रल डॉग्मा: DNA → RNA → प्रोटीन।
  30. बायोइनफॉरमेटिक्स: HGP में डेटा विश्लेषण और जीन फंक्शन पूर्वानुमान।

Author

  • Sachin Yadav

    Sachin Yadav is the author of Chhatra Adda, dedicated to providing students with educational resources, MCQs, subjective questions, and quizzes to support their exam preparation.

Leave a Comment