Chemistry Class 12th Chapter 1 ( Solid State) All Chapter Solution, Objectives, Notes, & Important Points NCERT

प्रिय विधार्थी हमने आपके लिए तैयार किया है, Chemistry Chap-1 ठोस अवस्था ( Solid State ) जिसमे पुरा concept के साथ इस पूरे पाठ को समझाया गया है, इसमे वास्तुनिष्ठ + प्रश्न उत्तर long और Short दोनो शामिल किये गए है, इसको आप अपने copy मे जरूर लिख ले या याद करले,
तो चलिए शुरू करते है, नीचे दिया गए सारे Questions को अच्छे पढ़ो ।

चरण 1:- (50 Objective Questions with Answers)

  1. कौन रवादार ठोस नही होता?
    उत्तर – ग्लास
  2. ठोसों में अणु किसके द्वारा आपस मे जुड़े रहते हैं?
    उत्तर – अंतराअणुक बल (Intermolecular Forces)
  3. ठोस का कौन-सा प्रकार लम्बी दूरी की नियमित व्यवस्था रखता है?
    उत्तर – क्रिस्टलीय ठोस (Crystalline Solid)
  4. अमोर्फ ठोस को और किस नाम से जाना जाता है?
    उत्तर – अतिशितित द्रव (Supercooled Liquid)
  5. कांच किस प्रकार का ठोस का उदाहरण है?
    उत्तर – अमोर्फ ठोस
  6. NaCl किस प्रकार का ठोस है?
    उत्तर – आयनिक ठोस
  7. ग्रेफाइट किस प्रकार का ठोस है?
    उत्तर – सहसंयोजक ठोस (Covalent Solid)
  8. हीरा किस प्रकार का ठोस का उदाहरण है?
    उत्तर – सहसंयोजक ठोस
  9. धातुओं में विद्युत की चालकता किस कारण होती है?
    उत्तर – फ्री इलेक्ट्रॉनों के कारण
  10. आयनिक ठोस का गलनांक सामान्यतः कैसा होता है?
    उत्तर – अधिक
  11. बेरवादार ठोस का उदाहरण हैं?
    उत्तर – रबर
  12. ठोसों की परिभाषा क्या है?
    उत्तर – निश्चित आयतन व निश्चित आकार वाले पदार्थ
  13. सबसे कठोर पदार्थ है?
    उत्तर – हीरा
  14. ग्रेफाइट विद्युत चालक क्यों है?
    उत्तर – इसमें डीलोकलाइज्ड इलेक्ट्रॉन होते हैं
  15. ठोसों कितने प्रकार की होती हैं?
    उत्तर – दो (क्रिस्टलीय और अक्रिस्टलीय )
  16. अमोर्फ ठोस का उदाहरण?
    उत्तर – रबर, कांच, प्लास्टिक etc.
  17. क्रिस्टल लैटिस की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती है?
    उत्तर – युनिट सेल (Unit Cell)
  18. क्रिस्टल लैटिस में कितने प्रकार की यूनिट सेल होती हैं?
    उत्तर – 3 (Simple, Body-Centered, Face-Centered)
  19. सात क्रिस्टल प्रणाली में सबसे सामान्य कौन-सी है?
    उत्तर – क्यूबिक (Cubic)
  20. NaCl का क्रिस्टल किस प्रकार का होता है?
    उत्तर – फेस सेंटर्ड क्यूबिक (FCC)
  21. किसी क्रिस्टल की त्रि-आयामी ( 3D ) व्यवस्था को क्या कहते हैं?
    उत्तर – क्रिस्टल लैटिस
  22. Hcp संरचना, मे पैकिंग प्रभाज होता है?
    उत्तर – 0.74
  23. हीरा विद्युत का चालक है या कुचालक?
    उत्तर – कुचालक
  24. Bcc यूनिट सेल मे खाली जगह होता है?
    उत्तर – 32%
  25. सोडियम क्लोराइड का जालक है?
    उत्तर – आठफलकिय
  26. किसे समदिश गुणधर्म (Isotropic Property) कहते हैं?
    उत्तर – अमोर्फ ठोस की समान गुणधर्मता को
  27. किसे विषमदिश गुणधर्म (Anisotropic Property) कहते हैं?
    उत्तर – क्रिस्टलीय ठोस की विभिन्न दिशाओं में भिन्न गुणधर्मता
  28. धात्विक ठोस का उदाहरण होगा?
    उत्तर – Fe, Cu, Ag
  29. आयनिक ठोस का उदाहरण?
    उत्तर – NaCl, KCl
  30. ठोस क्षारीय धातु हैलाइडो का रंग किसके वजह से होता है?
    उत्तर – F केंद्रो के कारण
  31. Hcp इकाई सेल मे परमाणु के संख्या होती हैं?
    उत्तर – 12
  32. किस प्रकार के ठोस में कमजोर “वान डर वाल्स” बल होते हैं?
    उत्तर – आणविक ठोस
  33. किस्टल दोष है?
    उत्तर – फ्रेंकल् और शॉटकी दोष
  34. क्रिस्टल लैटिस की कितनी ब्रावाइस जालक (Bravais Lattices) होती हैं?
    उत्तर – 14
  35. सोडियम धातु का यूनिट सेल कैसा होता है?
    उत्तर – FCC ( Border Centered Cubic)
  36. FCC संरचना में प्रत्येक यूनिट सेल में कितने परमाणु उपस्थित रहते हैं?
    उत्तर – 4
  37. BCC संरचना में कितने परमाणु उपस्थित रहते हैं?
    उत्तर – 2
  38. SCC (Simple Cubic) में कितने परमाणु रहते हैं?
    उत्तर – 1
  39. किस ठोस को अतिशितीत द्रव कहते हैं?
    उत्तर – अमोर्फ ठोस
  40. किस ठोस में कठोरता सबसे कम होती है?
    उत्तर – आणविक ठोस
  41. C6 H6 कैसा पदार्थ है?
    उत्तर – प्रति चुम्बकीय
  42. CsCl की क्रिस्टलीय संरचना होती हैं?
    उत्तर – Bcc
  43. NaCl में समन्वय संख्या (Coordination Number) कितनी होती है?
    उत्तर – 6
  44. CsCl में समन्वय संख्या कितनी होती है?
    उत्तर – 8
  45. फेरोचुम्बकीय पदार्थ है?
    उत्तर – Fe3 O4
  46. फ्रेंकल दोष किसमें पाया जाता है?
    उत्तर – ZnS, AgCl
  47. स्कॉटकी दोष किसमें पाया जाता है?
    उत्तर – NaCl, KCl
  48. कौन औक्सिड , धातु की तरह विधुतीय गूण दर्शता है?
    उत्तर – CrO2
  49. SiO2 ( Quartz Glass) कैसा ठोस है?
    उत्तर – रवाहिन ठोस
  50. ग्रेफाइट किस प्रकार की परतदार संरचना बनाता है?
    उत्तर – षट्कोणीय परतदार
ALSO READ..  Class 12th Chemistry Chapter 3 ( Electro Chemistry ) Revision Important Question & Notes
ठोस अवस्था कक्षा 12 ncert
ch 1 – ठोस अवस्था, ठोस अवस्था पाठ 1,

चरण 2:- ( 50 Questions with Answers Long + Short Type)

  1. ठोस अवस्था की परिभाषा बताइए ।
    उत्तर – निश्चित आयतन और निश्चित आकार वाले पदार्थ को ठोस कहते हैं।
  2. क्रिस्टलीय और अक्रिस्टलीय ठोस में अंतर बताइए।
    उत्तर – क्रिस्टलीय ठोस में लम्बी दूरी का क्रमबद्ध विन्यास होता है जबकि अक्रिस्टलीय ठोस में ऐसा नहीं होता।
  3. अमोर्फ ठोस को अतिशितीत द्रव क्यों कहा जाता है?
    उत्तर – क्योंकि इसमें अणु धीरे-धीरे बह सकते हैं, जैसे कांच में।
  4. धात्विक ठोस की कुछ विशेषताएँ लिखिए।
    उत्तर – यह विद्युत का चालक होता है, तन्यता, आघातवर्ध्यता और उच्च घनत्व।
  5. आयनिक ठोस की विशेषताएँ लिखिए।
    उत्तर – उच्च गलनांक, कठोर, ठोस अवस्था में कुचालक, विलयन में चालक।
  6. आणविक ठोस की विशेषताएँ बताइए।
    उत्तर – कमजोर बल, कम गलनांक, कोमल।
  7. सहसंयोजक ठोस के उदाहरण लिखिए।
    उत्तर – हीरा, ग्रेफाइट, SiO₂।
  8. हीरा और ग्रेफाइट में अंतर लिखिए।
    उत्तर – हीरा कठोर व कुचालक है, ग्रेफाइट मुलायम व चालक है।
  9. यूनिट सेल की परिभाषा दीजिए।
    उत्तर – क्रिस्टल लैटिस की सबसे छोटी दोहराई जाने वाली इकाई, यूनिट सेल ( इकाई सेल) कहते है।
  10. ब्रावाइस लैटिस की संख्या कितनी होती है?
    उत्तर – 14
  11. क्यूबिक प्रणाली के प्रकार लिखिए।
    उत्तर – SCC, BCC, FCC
  12. BCC संरचना में कितने परमाणु रहते हैं?
    उत्तर – 2
  13. FCC संरचना में कितने परमाणु रहते हैं?
    उत्तर – 4
  14. SCC में कितने परमाणु रहते हैं?
    उत्तर – 1
  15. NaCl क्रिस्टल की संरचना समझाइए।
    उत्तर – यह FCC संरचना है जिसमें समन्वय संख्या 6 है।
  16. CsCl क्रिस्टल संरचना लिखिए।
    उत्तर – यह BCC जैसी होती है जिसमें समन्वय संख्या 8 है।
  17. समदिश (Isotropic) गुणधर्म किसे कहते हैं?
    उत्तर – जब किसी ठोस के गुण सभी दिशाओं में समान हों, जैसे अमोर्फ ठोस।
  18. विषमदिश (Anisotropic) गुणधर्म किसे कहते हैं?
    उत्तर – जब गुण विभिन्न दिशाओं में भिन्न हों, जैसे क्रिस्टलीय ठोस।
  19. स्कॉटकी दोष क्या है?
    उत्तर – जब धनायन और ऋणायन दोनों जालक से बाहर हो जाएँ।
  20. फ्रेंकल दोष क्या है?
    उत्तर – जब आयन अपने स्थान से हटकर रिक्त स्थान पर चला जाता है।
  21. धातु विद्युत की चालक होती है क्यु?
    उत्तर – मुक्त इलेक्ट्रॉनों के कारण।
  22. हीरा विद्युत कुचालक क्यों है?
    उत्तर – इसमें कोई मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं होता।
  23. ग्रेफाइट विद्युत चालक क्यों है?
    उत्तर – इसमें परतों के बीच डीलोकलाइज्ड इलेक्ट्रॉन होते हैं।
  24. आयनिक ठोसों का गलनांक अधिक क्यों होता है?
    उत्तर – इसमें प्रबल विद्युत स्थैतिक बल होता है।
  25. आणविक ठोसों का गलनांक कम क्यों होता है?
    उत्तर – क्योंकि इनमें कमजोर वान डर वाल्स बल बनते हैं।
  26. धात्विक ठोसों के दो उदाहरण लिखिए।
    उत्तर – Fe, Cu
  27. आयनिक ठोसों के दो उदाहरण लिखिए।
    उत्तर – NaCl, KCl
  28. आणविक ठोसों के दो उदाहरण लिखिए।
    उत्तर – Ice, Dry ice
  29. सहसंयोजक ठोसों के दो उदाहरण लिखिए।
    उत्तर – Diamond, Graphite
  30. अमोर्फ ठोस के दो उदाहरण लिखिए।
    उत्तर – Glass, Plastic
  31. क्रिस्टल दोष (Defects) क्या हैं?
    उत्तर – आदर्श क्रिस्टल से विचलन।
  32. धातुओं में रंग क्यों होता है?
    उत्तर – मुक्त इलेक्ट्रॉनों के परावर्तन से।
  33. ठोसों की विद्युत चालकता किस पर निर्भर करती है?
    उत्तर – इलेक्ट्रॉनों या आयनों की उपलब्धता पर।
  34. समन्वय संख्या (Coordination Number) किसे कहते हैं?
    उत्तर – किसी आयन के चारों ओर निकटवर्ती आयनों की संख्या।
  35. NaCl में समन्वय संख्या कितनी होती है?
    उत्तर – 6
  36. CsCl में समन्वय संख्या कितनी होती है?
    उत्तर – 8
  37. ZnS में कौन-सा दोष पाया जाता है?
    उत्तर – फ्रेंकल दोष
  38. NaCl में कौन-सा दोष पाया जाता है?
    उत्तर – स्कॉटकी दोष
  39. क्रिस्टल लैटिस की परिभाषा लिखिए।
    उत्तर – परमाणुओं/आयनों/अणुओं की त्रि-आयामी ( 3D ) व्यवस्था को।
  40. ठोसों में विसरण (Diffusion) कैसा होता है?
    उत्तर – अत्यंत धीमा।
  41. धात्विक ठोस में बंध किस प्रकार का होता है?
    उत्तर – धात्विक बंध।
  42. आयनिक ठोस में बंध किस प्रकार का होता है?
    उत्तर – विद्युत स्थैतिक बल।
  43. सहसंयोजक ठोस में बंध किस प्रकार का होता है?
    उत्तर – सहसंयोजक बंध।
  44. आणविक ठोस में बंधन किस प्रकार का होता है?
    उत्तर – वान डर वाल्स बल, हाइड्रोजन बंध।
  45. धातु तन्य और आघातवर्ध्य क्यों होती है?
    उत्तर – धात्विक बंध के कारण।
  46. ठोसों के भौतिक गुणधर्म बताइए।
    उत्तर – निश्चित आकार, आयतन, कठोरता, घनत्व।
  47. ठोसों के वर्गीकरण का आधार क्या है?
    उत्तर – बंधन का प्रकार।
  48. ग्रेफाइट की संरचना समझाइए।
    उत्तर – षट्कोणीय परतदार, डीलोकलाइज्ड इलेक्ट्रॉनों के साथ।
  49. हीरे की संरचना समझाइए।
    उत्तर – 3D नेटवर्क, प्रत्येक C चार अन्य C से जुड़ा।
  50. अमोर्फ ठोस को वैज्ञानिक दृष्टि से क्यों अलग माना जाता है?
    उत्तर – इसमें कोई निश्चित गालणंक और लम्बी दूरी की नियमितता नहीं होती।
ALSO READ..  BSEB Class 10 & 12 Dummy Admit Card 2026 Download Link Active – अभी डाउनलोड करें!
ठोस अवस्था कक्षा 12 ncert
class 12th chemistry chapter 1 notes

चरण 3:- ठोस अवस्था से जुड़े 20 महत्वपूर्ण बिंदुये –

  1. ठोस की परिभाषा – ठोस वह अवस्था है जिसमें पदार्थ का निश्चित आयतन व निश्चित आकार होता है और इसके कण बहुत सघन रूप से एक-दूसरे आपस मे जुड़े रहते हैं।
  2. ठोस के प्रकार – ठोस दो प्रकार के होते हैं:
    (i) क्रिस्टलीय ठोस (Crystalline Solids) – इनमें लम्बी दूरी तक क्रमबद्ध व्यवस्था होती है।
    (ii) अमोर्फ ठोस (Amorphous Solids) – इनमें लम्बी दूरी की कोई नियमित व्यवस्था नहीं होती।
  3. अमोर्फ ठोस – इन्हें अतिशितीत द्रव ( Supercooled Liquid) कहा जाता है क्योंकि इनमें अणु धीरे-धीरे बह सकते हैं। जैसे – कांच, रबर, प्लास्टिक।
  4. क्रिस्टलीय ठोस की विशेषता – इनमें अनिसोट्रॉपी पाई जाती है अर्थात् अलग-अलग दिशाओं में भौतिक गुणधर्म अलग-अलग होते हैं।
  5. अमोर्फ ठोस की विशेषता – इनमें आइसोट्रॉपी होती है अर्थात् सभी दिशाओं में समान गुणधर्म मिलते हैं।
  6. क्रिस्टल लैटिस और यूनिट सेल – किसी क्रिस्टल की 3D नियमित व्यवस्था को क्रिस्टल लैटिस कहते हैं। इसकी सबसे छोटी दोहराई जाने वाली इकाई यूनिट सेल कहलाती है।
  7. क्रिस्टल प्रणाली (Crystal Systems) – सात प्रकार की क्रिस्टल प्रणालियाँ होती हैं – क्यूबिक, टेट्रागोनल, ऑर्थोरॉम्बिक, हेक्सागोनल, रोमबोहेड्रल, मोनोक्लिनिक और ट्राइक्लिनिक।
  8. ब्रावाइस लैटिस – त्रि-आयामी क्रिस्टल लैटिस की कुल 14 संभावित प्रकार की संरचनाएँ होती हैं जिन्हें ब्रावाइस लैटिस कहते हैं।
  9. क्यूबिक लैटिस के प्रकार
    (i) Simple Cubic (SCC)
    (ii) Body-Centered Cubic (BCC)
    (iii) Face-Centered Cubic (FCC)
  10. यूनिट सेल में परमाणुओं की संख्या
    SCC = 1
    BCC = 2
    FCC = 4
  11. NaCl संरचना – NaCl का क्रिस्टल FCC प्रकार का होता है। इसमें समन्वय की संख्या 6 होती है।
  12. CsCl संरचना – CsCl का क्रिस्टल BCC प्रकार का होता है। इसमें समन्वय संख्या 8 होती है।
  13. दोष (Defects in Solids) – ठोसों में पाए जाने वाले सामान्य दोष –
    (i) स्कॉटकी दोष
    (ii) फ्रेंकल दोष
    (iii) धात्विक दोष
  14. स्कॉटकी दोष – जब समान संख्या में धनायन और ऋणायन जालक से निकल जाते हैं। उदाहरण – NaCl, KCl।
  15. फ्रेंकल दोष – जब छोटा आयन अपने स्थान से हटकर रिक्त स्थान पर चला जाता है। उदाहरण – ZnS, AgCl।
  16. विद्युत चालकता
    धात्विक ठोस विद्युत चालक होते हैं क्योंकि इनमें मुक्त इलेक्ट्रॉन होते हैं।
    आयनिक ठोस पिघले हुए या जल विलयन में विद्युत चालक होते हैं।
  17. हीरा और ग्रेफाइट
    हीरा सहसंयोजक ठोस है, अत्यंत कठोर और विद्युत का कुचालक।
    ग्रेफाइट सहसंयोजक ठोस है, मुलायम और विद्युत चालक।
  18. आणविक ठोस – ये ठोस वान डर वाल्स बल या हाइड्रोजन बंध से जुड़े रहते हैं। जैसे – Ice (H₂O), Dry Ice (CO₂)।
  19. समदिश (Isotropy) और विषमदिश (Anisotropy) –
    समदिश गुणधर्म अमोर्फ ठोसों में पाया जाता है।
    विषमदिश गुणधर्म क्रिस्टलीय ठोसों में पाया जाता है।
  20. Most VVI Points –
    अमोर्फ ठोस का कोई निश्चित पिघलनांक नहीं होता।
    क्रिस्टलीय ठोस का निश्चित पिघलनांक होता है।
    Bravais Lattices की संख्या हमेशा 14 रहती है।।
ALSO READ..  Class 12th NCERT Biology Chapter 4 जनन स्वास्थ्य Full Chapter Revision On Short

NaCl और CsCl की संरचना से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं।
स्कॉटकी और फ्रेंकल दोष पर जरूर प्रश्न आता है।

इन सब topic को पढ़ लो, इन्ही सब मे से आपको बोर्ड परीक्षा मे अधिक पूछेगा।

Author

  • Sachin Yadav

    Sachin Yadav is the author of Chhatra Adda, dedicated to providing students with educational resources, MCQs, subjective questions, and quizzes to support their exam preparation.

Leave a Comment