हमने आपके लिए तैयार किया है, Class 12 के Physics के 70+ Subjectives के Questions जो आपके परीक्षा मे बहुत काम आयेगा, तो इसे जरूर याद करे और लिखे?
कूलॉम का नियम होता है?
👉 दो आवेशों के बीच बल ∝ q₁q₂/r²।
विद्युत क्षेत्र क्या है?
👉 किसी आवेश के चारों ओर वह क्षेत्र जहाँ अन्य आवेश पर बल लगता है।
समवैद्युतिक पृष्ठ क्या है?
👉 वह सतह जहाँ विभव हर जगह समान हो।
1 फैरड किसे कहते हैं?
👉 1 कूलॉम आवेश रखने पर 1 वोल्ट विभवांतर।
ओम का नियम है।
👉 V = IR।
चालकता किसे कहते हैं?
👉 प्रतिरोधकता का व्युत्क्रम।
किर्चॉफ का पहला नियम क्या है?
👉 किसी जंक्शन में आने वाली धारा = जाने वाली धारा।
दायाँ हाथ अंगूठा नियम कहाँ प्रयोग होता है?
👉 धारा वहन करने वाले तार के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा बताने में।
गतिज विद्युत वाहक बल (Motional emf) क्या है?
👉 चुम्बकीय क्षेत्र में गतिशील चालक से उत्पन्न emf।
फैराडे का नियम क्या है?
👉 चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन से emf उत्पन्न होती है।
लेन्ज़ का नियम क्या बताता है?
👉 प्रेरित धारा हमेशा परिवर्तन का विरोध करती है।
ट्रांसफार्मर का उपयोग क्या है?
👉 वोल्टेज को बढ़ाने या घटाने में।
तरंग अग्र (Wavefront) क्या है?
👉 समान फेज वाले सभी बिंदुओं का स्थान।
अपवर्तनांक की परिभाषा।
👉 निर्वात में चाल ÷ माध्यम में चाल।
पूर्ण आंतरिक परावर्तन कब होता है?
👉 आपतन कोण > क्रांतिक कोण।
प्रिज्म से विक्षेपण क्यों होता है?
👉 क्योंकि अलग-अलग रंगों का अपवर्तनांक अलग होता है।
ध्रुवण किसे कहते हैं?
👉 जब प्रकाश तरंग केवल एक तल में दोलन करे।
व्यतिकरण किसे कहते हैं?
👉 दो तरंगों के अध्यारोपण से प्रकाश/अंधकार पट्टियाँ बनना।
यंग का प्रयोग किसे सिद्ध करता है?
👉 प्रकाश की तरंग प्रकृति।
विवर्तन क्या है?
👉 तरंग का संकीर्ण छिद्र से मुड़ जाना।
बोहर के अनुसार इलेक्ट्रॉन कहाँ परिक्रमा करता है?
👉 नियत ऊर्जा स्तरों में।
हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम क्यों बनता है?
👉 इलेक्ट्रॉन का स्तर बदलने से।
अर्ध आयु क्या है?
👉 पदार्थ का आधा क्षय होने का समय।
विखंडन क्या है?
👉 भारी नाभिक का छोटे भागों में टूटना।
संलयन क्या है?
👉 हल्के नाभिकों का मिलकर भारी नाभिक बनाना।
अर्धचालक क्या है?
👉 जिसकी चालकता चालक और कुचालक के बीच हो।
पी-एन जंक्शन क्या है?
👉 P व N अर्धचालक का जोड़।
डायोड का मुख्य कार्य क्या है?
👉 धारा को केवल एक दिशा में प्रवाहित करना।
ट्रांजिस्टर किससे बनता है?
👉 दो पी-एन जंक्शन से।
लॉजिक गेट क्या हैं?
👉 डिजिटल परिपथ जो संकेत नियंत्रित करते हैं।
मॉड्यूलेशन किसे कहते हैं?
👉 सूचना तरंग को वाहक तरंग पर आरोपित करना।
डिमॉड्यूलेशन किसे कहते हैं?
👉 वाहक तरंग से सूचना अलग करना।
बैंडविड्थ क्या है?
👉 अधिकतम और न्यूनतम आवृत्ति का अंतर।
AM और FM में अंतर?
👉 AM में आयाम बदलता है, FM में आवृत्ति।
उपग्रह संचार किस पर आधारित है?
👉 माइक्रोवेव संकेत पर।
प्रतिरोध ताप पर क्यों निर्भर करता है?
👉 ताप बढ़ने पर टकराव बढ़ता है।
धारा वहन करने वाला सीधा तार किस प्रकार का क्षेत्र बनाता है?
👉 वृत्ताकार चुंबकीय क्षेत्र।
गतिमान आवेश पर चुंबकीय बल का सूत्र होता है?
👉 F = q(v × B)।
समविभव पृष्ठ और क्षेत्र रेखाएँ हमेशा किस प्रकार होती हैं?
👉 परस्पर लम्बवत।
विद्युत क्षेत्र रेखाएँ धन से ऋण आवेश तक क्यों खींची जाती हैं?
👉 क्योंकि धन आवेश से बल बाहर की ओर और ऋण में भीतर की ओर लगता है।
आत्म प्रेरण क्या है?
👉 परिपथ में धारा परिवर्तन से स्वयं emf उत्पन्न होना।
प्रेरकत्व (Inductance) की SI इकाई क्या है?
👉 हेनरी।
सोलोनॉयड का क्षेत्र किसके समान होता है?
👉 समान चुंबकीय क्षेत्र।
ध्रुवीयता (Polarity) किसे कहते हैं?
👉 चुंबक के उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव को।
रेडियोधर्मिता किसकी खोज है?
👉 हेनरी बेकरल।
α-कण किसे कहते हैं?
👉 हीलियम नाभिक।
β-कण क्या है?
👉 तीव्र गति वाला इलेक्ट्रॉन।
γ-किरणें किस प्रकार की होती हैं?
👉 विद्युतचुम्बकीय तरंगें।
LED का पूर्ण रूप?
👉 Light Emitting Diode।
लेजर का पूर्ण रूप क्या है?
👉 Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation।
फाइबर ऑप्टिक्स किस सिद्धांत पर काम करता है?
👉 पूर्ण आंतरिक परावर्तन।
ध्वनि तरंग किस प्रकार की होती है?
👉 अनुदैर्ध्य तरंग।
प्रकाश तरंग किस प्रकार की होती है?
👉 अनुप्रस्थ तरंग।
शक्ति (Power) का सूत्र?
👉 P = VI।
1 इलेक्ट्रॉन वोल्ट किसे कहते हैं?
👉 1 eV = 1.6 × 10⁻¹⁹ J।
प्रकाश का वेग निर्वात में कितना है?
👉 3 × 10⁸ m/s।
1 टेस्ला किसे कहते हैं?
👉 जब 1C आवेश 1 m/s वेग से 1N बल अनुभव करे।
विद्युत धारा की SI इकाई क्या है?
👉 एम्पीयर।
विभवांतर की SI इकाई?
👉 वोल्ट।
प्रतिरोधकता की इकाई?
👉 ओम-मीटर।
संधारित्र ऊर्जा किस रूप में रखता है?
👉 विद्युत क्षेत्र में।
कैपेसिटर की धारिता किन पर निर्भर करती है?
👉 क्षेत्रफल, दूरी और डाइइलेक्ट्रिक पर।
क्रांतिक कोण किस पर निर्भर करता है?
👉 अपवर्तनांक पर।
पराबैंगनी किरणें किसका पता लगाने में प्रयोग होती हैं?
👉 जालसाजी और कीटाणुनाशक।
एक्स-किरणों का उपयोग कहाँ होता है?
👉 चिकित्सा में।
लेंस सूत्र लिखिए।
👉 1/f = 1/v – 1/u।
किसी तरंग का आयाम किसे कहते हैं?
👉 अधिकतम विस्थापन।
दर्पण सूत्र लिखिए।
👉 1/f = 1/v + 1/u।
तरंगदैर्ध्य की SI इकाई क्या है?
👉 मीटर।
रेडियो तरंगें किस प्रयोजन में प्रयोग होती हैं?
👉 संचार।
इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की?
👉 जे. जे. थॉमसन।
प्रोटॉन की खोज किसने की?
👉 रदरफोर्ड।
और आपका ये Important Subjectives के Questions Answer ख़तम हुआ, उम्मीद करते है आपको अच्छा लगा होगा, इसे अपने दोस्तो मे शेयर जरूर करे।