सितंबर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें: 2 महीने में 90% लाने के लिए Complete Study Plan और Toppers की Secrets

भारत में बोर्ड परीक्षा (Board Exam) हर छात्र के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं होती, बल्कि यह आपके भविष्य की दिशा तय करने वाला Turning Point होती है। 10वीं बोर्ड के बाद आपको अपने करियर की पहली सीढ़ी (Science, Commerce या Arts Stream) चुननी होती है और 12वीं बोर्ड के बाद कॉलेज, प्रोफेशनल कोर्स, और Competition की राह खुलती है।

लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर छात्र यह सोचकर डर जाते हैं –

  • 👉 “इतना बड़ा सिलेबस कैसे याद करेंगे?”
  • 👉 “अगर पास न हुए तो?”
  • 👉 “अपना टाइम टेबल कैसे बनाये,और फॉलो कैसे करे?”

इस ब्लॉग में हम Step-by-Step आपको पूरी तैयारी करवाएँगे –

10वीं और 12वीं दोनों क्लास के लिए है

हर सब्जेक्ट (Maths, Science, Hindi, English, Social Science, Accountancy, Economics, Physics, Chemistry, Biology, History, Political Science आदि) के लिए
टाइम मैनेजमेंट, नोट्स बनाने की ट्रिक, Revision करने का प्लान
एग्जाम हॉल में स्ट्रैटेजी और अंतिम 15 दिन का प्लान

यह आर्टिकल आपके लिए एक Complete Roadmap होगा जिससे आप 85%–95% तक Marks आराम से ला सकते हो।

भाग 1 – बोर्ड परीक्षा का महत्व और Mindset

क्यों जरूरी है बोर्ड परीक्षा ?
10वीं बोर्ड → पहली बार National Level पर परीक्षा होती है। आपके लिए आगे की Stream चुनने का आधार बनती है।

12वीं बोर्ड → Higher Education, Competitive Exams (JEE, NEET, CUET, SSC, Banking) के लिए नींव है।

यह आपके Self-Confidence और Discipline को मजबूत देती है।

स्टूडेंट्स की सबसे बड़ी गलतफहमियाँ –
सिर्फ रटने से पास हो जाएंगे → गलत! अब परीक्षा Concept आधारित है।
आखिरी महीने में पढ़ लेंगे → इतना बड़ा सिलेबस 1–2 महीने में कैसे कवर करोगे, नामुमकिन है।
टॉपर बनने के लिए दिन-रात 16 घंटे पढ़ाई जरूरी है → सच यह है कि Smart Study + Consistency ही सफलता की कुंजी है।

ALSO READ..  Class 12th Chemistry Objectives 200+ For Ncert Books For Exam 2026

सही मानसिकता कैसे बनाएं?

  • खुद पर विश्वास रखें कि “मैं यह कर सकता हूँ।”
  • अपने दोस्तों से तुलना न करें, खुद की तैयारी पर ध्यान दें।
  • लक्ष्य तय करें – “मुझे 90%+ चाहिए” या “कम से कम 1st Division आना है।”
Class 12 Chemistry Important Questions

Class 12th Physics Important Questions

भाग 2 – टाइम टेबल और पढ़ाई की Strategy

पढ़ाई के लिए टाइम मैनेजमेंट
सुबह का समय (4am–8am) → सबसे अच्छा है Theory Subjects (Science, Social Science, Accountancy, Economics) के लिए।
दोपहर का समय (2pm–5pm) → हल्की पढ़ाई जैसे English, Hindi, Objectives की Practice।
रात का समय (8pm–11pm) → Numerical Subjects (Maths, Physics, Chemistry) + Revision।

3 Golden Rules

12th board exam ki taiyari kaise kare 2026, बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें, जनवरी से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें
12th board exam ki taiyari kaise kare 2026,

Pomodoro Technique – 45 मिनट पढ़ाई + 15 मिनट ब्रेक।
Mix Study – एक ही दिन में 2–3 Subjects मिलाकर पढ़ें ताकि बोर फिल न हो।
Daily Target System – हर दिन 3 छोटे लक्ष्य तय करें (Example: Physics – 2 Chapters Revision, Maths – 25 Sums, English – 1 Essay)।

भाग 3 – सब्जेक्ट वाइज़ तैयारी (10वीं और 12वीं दोनों के लिए)

(A) गणित (Maths)
Concept समझो, Steps याद करो।
NCERT / Board Book की हर Exercise करो।
( PYQs ) Previous Year Question Papers सॉल्व करो।
Formula Chart बनाकर रोज 10 मिनट उसे पढ़ो ।
12वीं वालों के लिए Calculus, Vector, Probability पर विशेष ध्यान दो।

(B) विज्ञान (Science – Physics, Chemistry, Biology)
Diagrams बनाना सीखो।
Important Definitions और Laws (जैसे Newton’s Laws, Ohm’s Law, Mendel’s Law) को Short Notes में लिखो।

Chemistry → Periodic Table, Organic Chemistry के Reactions याद करने के लिए Mnemonics बनाओ।

Biology → Human Physiology, Genetics और Ecology से ज्यादा Questions आते हैं।

(C) हिंदी / इंग्लिश (Language + Scoring Subjects )

हर Chapter का Summary बनाओ।
Important Poems और Authors के नाम याद रखो।
Writing Section (Essay, Letter, Report) रोज Practice करो।
Grammar में Tense, Voice, Narration पर फोकस करो।

ALSO READ..  BSEB CLASS 12 BIOLOGY CHAPTER 8 - " मानव स्वास्थ्य और रोग " Objectives, Subjectives & Important Points Revision One Shot

(D) सामाजिक विज्ञान / Arts के लिए

Dates + Years के लिए Timeline Chart बनाओ।
Political Science → Articles + Constitution Parts Revise करो।
Geography → Map Practice करो।
History → Revolutions, Movements, Freedom Struggles के Points Bullet Format में लिखो।

(E) Commerce Subjects (Accountancy, Business Studies, Economics)

Accountancy → Ledger, Journal, Balance Sheet रोज Practise करो।
Economics → Graphs + Formula को Short Notes लिखो।
Business Studies → Case Studies और Real-Life Examples से याद करो।

भाग 4 – नोट्स बनाने और रिवीजन की कला

Short Notes → हर Chapter के 1–2 पेज Notes।
Flow Charts + Mind Maps → Concept को Visualize करना आसान होता है।
Flash Cards → Formula, Definitions और Dates याद करने के लिए।

Revision Cycle →

1st Revision – 7 दिन बाद
2nd Revision – 21 दिन बाद
Final Revision – Exam से 10 दिन पहले

भाग 5 – अंतिम 3 महीने की तैयारी

पहला महीना – पूरा सिलेबस खत्म कर लो।
दूसरा महीना – Previous Year Papers + Sample Papers।
तीसरा महीना – सिर्फ Revision + Weak Topics पर खास ध्यान।

भाग 6 – परीक्षा के दौरान स्ट्रैटेजी

Exam Hall में सबसे पहले Question Paper पूरा पढ़ो।
Easy Questions पहले हल करो।
Answer Presentation पर ध्यान दो (Headings, Underline, Diagrams)।

आखिरी 15 मिनट सिर्फ Answer Sheet Revise करो।

भाग 7 – मोटिवेशन और सफलता की कहानियाँ

12th board exam ki taiyari kaise kare 2026, बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें, जनवरी से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें
30 दिन में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करे,

कई Toppers ने कहा है कि उन्होंने Smart Notes + Regular Revision से ही सफलता पाई।
रोजाना 6–7 घंटे स्मार्ट Study काफी है, 14–15 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं।

“Consistency is more important than Intensity.”

भाग 8 – Parents और Teachers की भूमिका

Parents को चाहिए कि Students पर अनावश्यक दबाव न डालें।
Teachers से अपने Doubts पूछें।
Home Environment को पढ़ाई-फ्रेंडली बनाना जरूरी है।

भाग- 8 निष्कर्ष (Conclusion)

बोर्ड परीक्षा मुश्किल नहीं है, बस सही स्ट्रैटेजी चाहिए।
Consistent Study + Proper Notes + Regular Revision = Success. करने से सक्सेस जरूर मिलेगा

अगर आप ऊपर दिए गए टाइम टेबल, सब्जेक्ट वाइज़ ट्रिक्स और Revision प्लान को फॉलो करते हो तो आपको निश्चित ही 85%–95% तक अंक मिल सकते हैं।

ALSO READ..  Bihar Student Credit Card योजना 2025 – जानिए आवेदन प्रक्रिया, ब्याज दर, पात्रता, कॉलेज, और दस्तावेज़ की पूरी जानकारी हिंदी में

भाग- 9 परीक्षा के संबंध मे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQs )

  1. बोर्ड परीक्षा की तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?

👉 तैयारी कम से कम 6 महीने पहले से शुरू कर देनी चाहिए। धीरे-धीरे सिलेबस पूरा करें और आखिरी 2–3 महीने सिर्फ Revision और Model Papers पर ध्यान दें।

  1. क्या 2 महीने में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो सकती है?

👉 हाँ, लेकिन इसके लिए रोज 8–10 घंटे Smart Study करनी होगी और सिर्फ Important Topics + Previous Year Papers पर फोकस करना होगा।

  1. बोर्ड परीक्षा में टॉपर कैसे बनना है?

👉 टॉपर हमेशा NCERT Books + Previous Papers + Regular Revision को प्राथमिकता देते हैं। वे लिखकर पढ़ते हैं और हर Chapter के Short Notes बनना हैं।

  1. बोर्ड परीक्षा में कितने घंटे पढ़ाई करनी जरूरी है कि?

👉 Smart Study ज्यादा जरूरी है। रोज कम से कम 6–7 घंटे फोकस्ड पढ़ाई और 1–2 घंटे Revision करें। कुछ छात्र 4–5 घंटे पढ़कर भी टॉपर बन जाते हैं।

  1. क्या सिर्फ NCERT किताबें पढ़ना काफी है?

👉 जी हाँ, 90% Questions सीधे NCERT पर आधारित होते हैं। साथ ही Sample Papers और Practice Books से लिखने की आदत भी डालें।

  1. क्या रात में पढ़ना सही है या सुबह?

👉 यह आपकी आदत पर निर्भर है। लेकिन Research कहती है कि सुबह का समय (4am–8am) Concepts समझने और Ratios/Diagrams याद करने के लिए सबसे अच्छा है।

  1. आखिरी 15 दिन में क्या पढ़ना चाहिए?

👉 सिर्फ Short Notes, Formulas, Diagrams और Previous Year Papers। नया Topic बिल्कुल न पढ़ें।

  1. Exam Hall में कैसे Time Manage करें?

👉 Question Paper ध्यान से पढ़ें, Easy Questions पहले हल करें, Diagrams/Headings साफ-साफ लिखें और आखिरी 15 मिनट Answer Sheet चेक तक अपना Answer sheet चेक करे?

  1. अगर पढ़ाई के दौरान Motivate न हों तो क्या करें?

👉 छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर पूरा करें, Success Stories पढ़ें और 25–25 मिनट के Study Sessions (Pomodoro) करें। इससे Motivation और Energy बनी रहेगी।

  1. क्या 10वीं और 12वीं बोर्ड की तैयारी एक जैसी होती है?

👉 नहीं।
10वीं बोर्ड → Basics + Foundation Strong करनी होती है।
12वीं बोर्ड → Depth + Competitive Exam (JEE, NEET, CUET) को ध्यान में रखकर पढ़ाई करनी पड़ती है।

Author

  • Sachin Yadav

    Sachin Yadav is the author of Chhatra Adda, dedicated to providing students with educational resources, MCQs, subjective questions, and quizzes to support their exam preparation.

Leave a Comment