Class 12th Chemistry Objectives 200+ For Ncert Books For Exam 2026

प्रिय विधार्थियो,
आपकी तैयारी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हमने आपके लिए रसायन (Chemistry) कक्षा 12, Chapter 6 से 10 तक के 200+ महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव प्रश्न तैयार किए हैं।

इस ब्लॉग में –
हर एक पाठ से 40+ ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिए गए हैं।
प्रश्न पूरी तरह बिहार बोर्ड / अन्य स्टेट बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आधारित हैं।
भाषा सरल और स्पष्ट रखी गई है ताकि जल्दी याद हो सके।

✅ हमारा Target है कि आपकी परीक्षा तैयारी आसान और 100% प्रभावी हो।
✅ यह नोट्स/प्रश्न बैंक आपके लिए विशेष रूप से तैयार किये है।

और हो सके तो इसे अपने नोटबुक पर लिख ले या स्क्रीनशॉट लेकर सेव करले, ताकि आपको याद रहे,,

अध्याय 6: धातुओं के निष्कर्षण के सिद्धान्त –

  1. पृथ्वी की पपड़ी में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु है? → ऐल्यूमिनियम
  2. बॉक्‍साइट अयस्क है? → ऐल्यूमिनियम
  3. सिडराइट (FeCO₃) अयस्क है? → लोहा
  4. कैलामाइन (ZnCO₃) अयस्क है? → जिंक
  5. मालाकाइट अयस्क है? → ताँबा
  6. क्रायोलाइट (Na₃AlF₆) का उपयोग किसमें होता है? → ऐल्यूमिनियम के विद्युत अपघटनी निष्कर्षण में किया जाता हैं,
  7. धातु को अयस्क से अलग करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता हैं? → धात्विक धातु का निष्कर्षण
  8. गैंग्यू कहलाता है? → अयस्क में मिला अवांछित पदार्थ
  9. अयस्क को कुचलने और पीसने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? → चूर्णण और पिसाई
  10. चुंबकीय पृथक्करण किस अयस्क पर किया जाता है? → मैग्नेटाइट (Fe₃O₄)
  11. फ्लोटेशन प्रक्रिया का उपयोग किसके लिए किया जाता है? → सल्फाइड अयस्क
  12. बॉक्साइट से अशुद्धियाँ हटाने की विधि को क्या कहते है? → बेयर की प्रक्रिया
  13. धातु को उच्च ताप पर ऑक्सीजन रहित वातावरण में गरम करने को क्या कहते हैं? → अपचयन
  14. ब्लास्ट फर्नेस का उपयोग किस धातु के निष्कर्षण में होता है? → लोहा
  15. ब्लास्ट फर्नेस में अपचायक के रूप में किसका प्रयोग होता है? → कोक
  16. ऐल्यूमिनियम के निष्कर्षण के लिए विद्युत अपघटन विधि को क्या कहते हैं? → हॉल-हेरौल्ट प्रक्रिया
  17. हॉल-हेरौल्ट प्रक्रिया में क्रायोलाइट का कार्य क्या है? → गलनांक को कम करना और विद्युत चालकता बढ़ाना
  18. सोडियम व पोटैशियम जैसी धातुओं का निष्कर्षण किस विधि से किया जाता है? → विद्युत अपघटन
  19. धातु को उसके ऑक्साइड से हाइड्रोजन द्वारा अपचय की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? → हाइड्रोजन अपचयन
  20. धातु को उसके ऑक्साइड से कार्बन द्वारा अपचय की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? → कार्बन अपचयन
  21. धातु को उसके ऑक्साइड से एल्युमिनियम द्वारा अपचय की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? → थर्माइट प्रक्रिया
  22. थर्माइट प्रक्रिया का उपयोग कहाँ होता है? → रेलवे ट्रैक को जोड़ने में
  23. धातुओं को शुद्ध करने की सबसे प्रचलित विधि क्या कहलाता है? → विद्युत परिष्करण
  24. विद्युत परिष्करण में शुद्ध धातु कहाँ जमती है? → कैथोड पर
  25. ताँबे के विद्युत परिष्करण में एनोड पर क्या निकलता है? → अशुद्ध Cu
  26. ताँबे के विद्युत परिष्करण में एनोड कीचड़ में क्या मिलता है? → स्वर्ण व रजत
  27. जो धातु विद्युत अपघटन से शुद्ध की जाती है उसका उदाहरण? → Cu, Ag, Au
  28. क्रोमियम किस विधि से शुद्ध किया जाता है? → क्रोमाइल क्लोराइड विधि
  29. जिंक की शुद्धि किस विधि से होती है? → वैक्यूम आसवन
  30. टंग्स्टन की शुद्धि किस विधि से की जाती है? → हाइड्रोजन अपचयन
  31. ऐल्यूमिनियम की शुद्धि किस प्रक्रिया से होती है? → हॉल-हेरौल्ट प्रक्रिया
  32. सोने को अयस्क से अलग करने की आधुनिक विधि क्या है? → साइनाइड प्रक्रिया
  33. साइनाइड प्रक्रिया में लिक्सिविएशन का उपयोग किसके लिए होता है? → सोना घोलने हेतु
  34. धातुओं को मिश्रधातु बनाने हेतु क्यों मिलाया जाता है? → गुणों को सुधारने के लिए
  35. पीतल किस धातु की मिश्रधातु है? → ताँबा + जस्ता
  36. कांसा किस धातु की मिश्रधातु है? → ताँबा + टिन
  37. जर्मन सिल्वर किसकी मिश्रधातु है? → ताँबा + जस्ता + निकेल
  38. हेमेटाइट किस धातु का अयस्क है? → लोहा
  39. क्रायोलाइट का रासायनिक सूत्र क्या है? → Na₃AlF₆
  40. विद्युत परिष्करण द्वारा शुद्ध की गई धातुओं को क्या कहते हैं? → शुद्ध धातु
  41. निचले क्रियाशीलता क्रम वाली धातुओं (जैसे Cu, Ag, Au) को किस विधि से निकाला जाता है? → धातु ऑक्साइड का अपचयन
  42. उच्च क्रियाशील धातुएँ (जैसे Na, K, Al) किस विधि से निकाली जाती हैं? → विद्युत अपघटन
ALSO READ..  Class 12th Physics Important Objectives 2026 For All Boards Exams 2026
class 12 chemistry objective question
chemistry class 12 objective question bihar board
class 12 chemistry pyqs

✦ अध्याय 7: p-ब्लॉक के तत्त्व –

    समूह 15 (नाइट्रोजन परिवार) :- वर्ग 15 वाले तत्वों को नाइट्रोजन परिवार कहा जाता है ।
    इसका ट्रिक है :- नाना , पाटेकर, ऐश्वर्य, सब बीमार 👇
    N – Nitrogen ( नाना )
    P- Phasphorus ( पाटेकर)
    As- Arsenic ( ऐश्वर्य)
    Sb- Antimeni (सब)
    Bi- Bismath (बीमार)

    • समूह 15 के तत्व कौन-कौन से हैं? → N, P, As, Sb, Bi
    • नाइट्रोजन का अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्था क्या है? → +5
    • नाइट्रोजन का न्यूनतम ऑक्सीकरण अवस्था क्या है? → –3
    • समूह 15 में सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मकता किसकी है? → नाइट्रोजन
    • समूह 15 का सबसे भारी तत्व कौन है? → बिस्मथ (Bi)
    • P₄O₁₀ किसका ऑक्साइड है? → फॉस्फोरस
    • लाल फॉस्फोरस का स्वरूप कैसा होता है? → अमोर्फस
    • श्वेत फॉस्फोरस की प्रकृति क्या है? → मोम जैसा व विषैला
    • पीला धुआँ किसके जलने से निकलता है? → फॉस्फोरस
    • फॉस्फीन (PH₃) गैस की गंध कैसी होती है? → सड़ी मछली जैसी

    समूह 16 (ऑक्सीजन परिवार) :– वर्ग 16 के तत्वों को आक्सीजन परिवार कहते है।
    इसका ट्रिक है – ओ, सम्मा से, टेलीफोन नम्बर, पूछो 👇
    O- Oxygen ( ओ)
    S- Sulphur ( सम्मा)
    Se- Selenium ( से)
    Te- Telurinium ( टेलीफोन नम्बर)
    Po- Polonium (पूछो

    • समूह 16 के तत्व कौन-कौन से हैं? → O, S, Se, Te, Po
    • समूह 16 का सबसे अधिक विद्युतऋणात्मक तत्व कौन है? → ऑक्सीजन
    • O₂ का औद्योगिक उपयोग किसमें होता है? → श्वसन व दहन
    • ओज़ोन (O₃) की गंध कैसी होती है? → तीक्ष्ण
    • ओज़ोन की संरचना कैसी होती है? → V-आकृति
    • H₂S की गंध कैसी होती है? → सड़े अंडे जैसी
    • SO₂ गैस पानी में घुलकर कौन-सा अम्ल बनाती है? → H₂SO₃ (सल्फ्यूरस अम्ल)
    • औद्योगिक H₂SO₄ किस प्रक्रिया से बनता है? → कॉन्टैक्ट प्रक्रिया
    • सल्फ्यूरिक अम्ल को किस नाम से जाना जाता है? → रसायनों का राजा
    • Se का उपयोग किसमें होता है? → फोटोसेल

    समूह 17 (हैलोजन परिवार)

    • समूह 17 के तत्व कौन-कौन से हैं? → F, Cl, Br, I, At
    • समूह 17 को किस नाम से जाना जाता है? → हैलोजन
    • हैलोजन का अर्थ क्या है? → नमक बनाने वाला
    • सबसे अधिक क्रियाशील हैलोजन कौन है? → फ्लोरीन
    • फ्लोरीन का रंग क्या है? → हल्का पीला
    • क्लोरीन का रंग क्या है? → हरा-पीला
    • ब्रोमीन किस अवस्था में पाया जाता है? → द्रव
    • आयोडीन का रंग क्या है? → बैंगनी
    • फ्लोरीन व हाइड्रोजन की अभिक्रिया कैसी होती है? → विस्फोटक
    • क्लोरीन का उपयोग किसमें होता है? → जल शुद्धि

    🟢 समूह 18 (निष्क्रिय गैसें)

    • समूह 18 के तत्व कौन-कौन से हैं? → He, Ne, Ar, Kr, Xe, Rn
    • इन गैसों को किस नाम से जाना जाता है? → उदासीन गैसें / निष्क्रिय गैसें
    • किस निष्क्रिय गैस का उपयोग बल्ब में किया जाता है? → आर्गन
    • किस निष्क्रिय गैस का उपयोग बलून भरने में होता है? → हीलियम
    • हीलियम का क्वथनांक कैसा होता है? → सबसे कम
    • Xe यौगिक बनाने में सक्षम क्यों है? → इसका आयनीकरण ऊर्जा कम है
    • XeF₂ किस प्रकार का यौगिक है? → फ्लोराइड
    • KrF₂ किस प्रकार का यौगिक है? → फ्लोराइड
    • रेडॉन गैस किस प्रकार की है? → रेडियोधर्मी
    • निष्क्रिय गैसों की संयोजकता क्या होती है? → शून्य
    • He का उपयोग किस मिश्रण में किया जाता है? → ऑक्सीजन के साथ गहरे समुद्र में गोताखोरी गैस मिश्रण

    ✦ अध्याय 8: d और f-ब्लॉक के तत्त्व –

    d-ब्लॉक तत्व (Transition Elements)

    • d-ब्लॉक तत्व आवर्त सारणी के किस समूह में आते हैं? → 3 से 12
    • इन्हें किस नाम से जाना जाता है? → संक्रमण तत्त्व (Transition elements)
    • Zn, Cd, Hg को ट्रांज़िशन तत्व क्यों नहीं माना जाता? → क्योंकि इनकी d-ऑर्बिटल पूर्णतः भरी होती है।
    • अधिकांश संक्रमण धातुओं का रंगीन यौगिक बनता है क्यों? → d-d संक्रमण के कारण
    • संक्रमण धातुओं के यौगिक प्रायः किस प्रकार के होते हैं? → पराचुंबकीय
    • कौन-सा संक्रमण धातु तरल अवस्था में पाया जाता है? → पारा (Hg)
    • कौन-सी संक्रमण धातु विद्युत व ऊष्मा की सर्वश्रेष्ठ चालक है? → चाँदी (Ag)
    • मैंगनीज का अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्था क्या है? → +7
    • क्रोमियम का अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्था क्या है? → +6
    • लोहे की सर्वाधिक स्थायी ऑक्सीकरण अवस्था कौन-सी है? → +3
    • ट्रांज़िशन धातुएँ सामान्यतः किस प्रकार की उत्प्रेरक होती हैं? → विषम उत्प्रेरक
    • FeCl₃ किस रूप में कार्य करता है? → उत्प्रेरक
    • पोटैशियम डाइक्रोमेट (K₂Cr₂O₇) किसका अयस्क है? → क्रोमियम
    • K₂Cr₂O₇ का रंग क्या है? → नारंगी
    • KMnO₄ का रंग क्या है? → बैंगनी
    • KMnO₄ और K₂Cr₂O₇ दोनों किस प्रकार के अभिकारक हैं? → प्रबल ऑक्सीकारक
    • पोटैशियम डाइक्रोमेट का उपयोग किसमें होता है? → चमड़ा उद्योग
    • पोटैशियम परमैंगनेट का उपयोग किसमें होता है? → जल शुद्धि व औषधि
    • Fe²⁺ का रंग क्या होता है? → हल्का हरा
    • Fe³⁺ का रंग क्या होता है? → पीला-भूरा
    ALSO READ..  Chemistry Class 12th Chapter 5 " पृष्ठ रसायन " All Important Objectives & Subjectives Revision

    🟢 f-ब्लॉक तत्व (Inner Transition Elements)

    • f-ब्लॉक तत्व आवर्त सारणी के किस भाग में रखे जाते हैं? → मुख्य सारणी के नीचे
    • इन्हें दो भागों में बाँटा गया है – कौन-कौन से? → लैंथेनाइड व ऐक्टिनाइड
    • लैंथेनाइड तत्व कहाँ से कहाँ तक होते हैं? → La (57) से Lu (71) तक
    • ऐक्टिनाइड तत्व कहाँ से कहाँ तक होते हैं? → Ac (89) से Lr (103) तक
    • लैंथेनाइड संकुचन किस कारण होता है? → अपर्याप्त शील्डिंग के कारण
    • लैंथेनाइड संकुचन का परिणाम क्या है? → परमाणु व आयनिक आकार में कमी
    • यूरेनियम का परमाणु क्रमांक क्या है? → 92
    • थोरियम का परमाणु क्रमांक क्या है? → 90
    • लैंथेनाइड प्रायः किस अवस्था में पाए जाते हैं? → +3
    • ऐक्टिनाइड प्रायः किस अवस्था में पाए जाते हैं? → +3, +4, +5, +6
    • अधिकांश ऐक्टिनाइड तत्व किस प्रकार के होते हैं? → रेडियोधर्मी
    • परमाणु ऊर्जा में कौन-से तत्व प्रयुक्त होते हैं? → यूरेनियम, थोरियम, प्लूटोनियम
    • ऐक्टिनाइड तत्वों में सर्वाधिक प्रयुक्त ईंधन कौन-सा है? → यूरेनियम-235
    • न्यूक्लियर रिएक्टर में ‘कंट्रोल रॉड’ बनाने के लिए कौन-सा धातु प्रयोग होती है? → कैडमियम
    • यूरोपियम का उपयोग किसमें होता है? → टीवी स्क्रीन व लैम्प
    • सेरियम का उपयोग किसमें होता है? → गैस लाइट मैंटल
    • लैंथेनाइड आयन का अधिकांश रंगीन यौगिक किस कारण होता है? → f-f संक्रमण
    • ऐक्टिनाइड तत्वों में प्रायः क्या देखा जाता है? → उच्च रेडियोधर्मिता
    • परमाणु बम में कौन-सा तत्व प्रयुक्त होता है? → यूरेनियम व प्लूटोनियम
    • सबसे भारी प्राकृतिक तत्व कौन-सा है? → यूरेनियम
    • सबसे स्थिर लैंथेनाइड आयन कौन-सा है? → La³⁺
    chemistry class 12 objective question bihar board
    कक्षा 12 रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम

    ✦ अध्याय 9: उपसहसंयोजक यौगिक –

    • उपसहसंयोजक यौगिकों की खोज किसने की थी? → वर्नर (Werner)
    • उपसहसंयोजक यौगिक में केंद्रीय धातु आयन को क्या कहते हैं? → केंद्रीय परमाणु/आयन
    • केंद्रीय धातु आयन से जुड़ने वाले परमाणु/आयन/अणु को क्या कहते हैं? → लिगैंड
    • लिगैंड और धातु आयन के बीच बनने वाले बंध को क्या कहते हैं? → सहसंयोजक समन्वय बंध
    • एक लिगैंड कितने परमाणुओं द्वारा धातु आयन से जुड़ सकता है? → एक या अधिक
    • केवल एक परमाणु से जुड़ने वाले लिगैंड को क्या कहते हैं? → एकदंत लिगैंड (Unidentate)
    • दो परमाणुओं से जुड़ने वाले लिगैंड को क्या कहते हैं? → द्विदंत लिगैंड (Bidentate)
    • EDTA किस प्रकार का लिगैंड है? → षट्दंत लिगैंड (Hexadentate)
    • पानी (H₂O) किस प्रकार का लिगैंड है? → एकदंत
    • C₂O₄²⁻ (ऑक्सालेट आयन) किस प्रकार का लिगैंड है? → द्विदंत
    • [Cu(NH₃)₄]²⁺ में लिगैंड कौन-सा है? → NH₃
    • [Fe(CN)₆]³⁻ में लिगैंड कौन-सा है? → CN⁻
    • सहसंयोजक यौगिक में धातु आयन की कुल संख्या + लिगैंड की संख्या मिलकर क्या बनाते हैं? → समन्वय संख्या
    • [Co(NH₃)₆]³⁺ में समन्वय संख्या क्या है? → 6
    • [Ni(CO)₄] में समन्वय संख्या क्या है? → 4
    • [Cu(NH₃)₄]²⁺ का रंग क्या है? → नीला
    • [Fe(CN)₆]³⁻ का रंग क्या है? → पीला
    • [Fe(CN)₆]⁴⁻ का रंग क्या है? → हल्का नीला
    • समन्वय संख्या किस पर निर्भर करती है? → केंद्रीय धातु आयन के आकार व लिगैंड के आकार पर
    • लिगैंड का नामकरण किस क्रम में किया जाता है? → वर्णमाला क्रम
    • [CoCl₂(NH₃)₄]⁺ में कौन-सा लिगैंड पहले नामित होगा? → Cl⁻
    • [Cr(H₂O)₆]³⁺ का नाम क्या है? → हेक्साएक्वा क्रोमियम(III) आयन
    • [Co(NH₃)₆]³⁺ का नाम क्या है? → हेक्साअम्मीन कोबाल्ट(III) आयन
    • यदि लिगैंड ऋणायनिक हो तो नामकरण में किस प्रकार अंत होता है? → ‘o’ से (जैसे – क्लोरो, सायानो)
    • [Ag(NH₃)₂]⁺ का नाम क्या है? → डायम्मीन सिल्वर(I) आयन
    • [Ni(CO)₄] किस प्रकार का कॉम्प्लेक्स है? → टेट्राकार्बोनाइल निकेल(0)
    • समावयवता (Isomerism) किस कारण उत्पन्न होती है? → यौगिकों की भिन्न संरचना के कारण
    • [CoCl₂(NH₃)₄]⁺ किस प्रकार की समावयवता प्रदर्शित करता है? → ज्यामितीय समावयवता
    • ज्यामितीय समावयवता किन कॉम्प्लेक्स में सम्भव है? → चतुष्फलकीय व अष्टफलक में
    • [Pt(NH₃)₂Cl₂] किस प्रकार का समावयव प्रदर्शित करता है? → ज्यामितीय (cis/trans)
    • [Fe(H₂O)₆]²⁺ का रंग क्या है? → हल्का हरा
    • [Fe(H₂O)₆]³⁺ का रंग क्या है? → पीला-भूरा
    • स्पेक्ट्रोकेमिकल श्रेणी किसके लिए दी जाती है? → लिगैंड की शक्ति के लिए
    • स्पेक्ट्रोकेमिकल श्रेणी में सबसे प्रबल लिगैंड कौन-सा है? → CO
    • कमजोर लिगैंड का उदाहरण? → I⁻
    • [Ni(CN)₄]²⁻ किस प्रकार का कॉम्प्लेक्स है? → वर्गाकार
    • [NiCl₄]²⁻ किस प्रकार का कॉम्प्लेक्स है? → चतुष्फलकीय
    • कॉम्प्लेक्स यौगिक का सिद्धान्त किसने दिया था? → वर्नर
    • वर्नर ने किसकी पुष्टि के लिए प्रयोग किया? → समन्वय संख्या सिद्धान्त
    • कॉम्प्लेक्स यौगिक का उपयोग किसमें होता है? → औषधि, उत्प्रेरण, विश्लेषण
    • [Ag(CN)₂]⁻ का उपयोग कहाँ होता है? → रजत के घुलन में (साइनाइड प्रक्रिया)
    • हीमोग्लोबिन किस प्रकार का यौगिक है? → उपसहसंयोजक यौगिक
      ALSO READ..  अक्टूबर से पढ़ाई करके बोर्ड परीक्षा में 90% अंक कैसे लाएँ – Expert Study Tips And Time Table"

      ✦ अध्याय 10 : हैलोऐल्केन एवं हैलोऐरीन

      • हैलोऐल्केन को और किस नाम से जाना जाता है? → ऐल्काइल हैलाइड
      • हैलोऐरीन को और किस नाम से जाना जाता है? → एरिल हैलाइड
      • R–Cl, R–Br, R–I किस वर्ग के यौगिक हैं? → हैलोऐल्केन
      • Ar–Cl, Ar–Br किस वर्ग के यौगिक हैं? → हैलोऐरीन
      • CH₃Cl का सामान्य नाम क्या है? → मिथाइल क्लोराइड
      • C₂H₅Br का सामान्य नाम क्या है? → एथाइल ब्रोमाइड
      • क्लोरोफॉर्म का सूत्र क्या है? → CHCl₃
      • कार्बन टेट्राक्लोराइड का सूत्र क्या है? → CCl₄
      • आयोडोफॉर्म का सूत्र क्या है? → CHI₃
      • क्लोरोफॉर्म को किस नाम से भी जाना जाता है? → ट्राइक्लोरोमीथेन
      • हैलोऐल्केन में कौन-सा बंध होता है? → C–X (जहाँ X = F, Cl, Br, I)
      • C–Cl बंध की प्रकृति कैसी होती है? → ध्रुवीय (Polar)
      • हैलोऐल्केन किस प्रकार की अभिक्रियाएँ करते हैं? → न्यूक्लियोफिलिक प्रतिस्थापन
      • प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक हैलोऐल्केन किस आधार पर वर्गीकृत होते हैं? → हैलोजन से जुड़े कार्बन पर
      • CH₃–CH₂–Cl किस प्रकार का हैलोऐल्केन है? → प्राथमिक
      • (CH₃)₂CH–Cl किस प्रकार का हैलोऐल्केन है? → द्वितीयक
      • (CH₃)₃C–Cl किस प्रकार का हैलोऐल्केन है? → तृतीयक
      • न्यूक्लियोफिलिक प्रतिस्थापन की कितनी प्रकार की विधियाँ होती हैं? → दो (SN1 एवं SN2)
      • SN1 अभिक्रिया किस क्रम की होती है? → प्रथम क्रम (Unimolecular)
      • SN2 अभिक्रिया किस क्रम की होती है? → द्वितीय क्रम (Bimolecular)
      • SN1 अभिक्रिया का मुख्य मध्यवर्ती क्या है? → कार्बोकैटायन
      • SN2 अभिक्रिया किस प्रकार होती है? → एक-चरणीय (one-step)
      • SN1 अभिक्रिया की गति किस पर निर्भर करती है? → केवल सब्सट्रेट पर
      • SN2 अभिक्रिया की गति किस पर निर्भर करती है? → सब्सट्रेट व न्यूक्लियोफाइल दोनों पर
      • C–F बंध की मजबूती किस कारण से होती है? → उच्च इलेक्ट्रोनगेटिविटी व छोटा आकार
      • कार्बन-आयोडीन बंध सबसे कमजोर क्यों होता है? → बड़े आकार व कम बंध ऊर्जा के कारण
      • CFCs (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) का उपयोग कहाँ होता है? → रेफ्रिजरेंट व एरोसोल में
      • CFCs ओज़ोन परत को किसके निर्माण द्वारा क्षति पहुँचाते हैं? → क्लोरीन रेडिकल
      • DDT का पूरा नाम क्या है? → डाइक्लोरो डाइफेनाइल ट्राइक्लोरोइथेन
      • DDT का उपयोग किसमें होता है? → कीटनाशक के रूप में
      • फ्रेऑन-12 का सूत्र क्या है? → CCl₂F₂
      • CHI₃ (आयोडोफॉर्म) का रंग कैसा होता है? → पीला
      • आयोडोफॉर्म टेस्ट किसकी पहचान के लिए प्रयोग होता है? → –COCH₃ समूह की
      • क्लोरोफॉर्म किस गैस के साथ प्रकाश में अभिक्रिया कर फॉस्जीन बनाता है? → ऑक्सीजन
      • फॉस्जीन का सूत्र क्या है? → COCl₂
      • हैलोऐरीन में C–Cl बंध किस कारण से मजबूत होता है? → आंशिक द्विबंध चरित्र (resonance)
      • क्लोरोबेंजीन SN1/SN2 अभिक्रिया क्यों नहीं करता? → रेजोनेंस के कारण C–Cl बंध मजबूत होता है
      • हैलोऐरीन की प्रमुख अभिक्रिया कौन-सी है? → इलेक्ट्रोफिलिक प्रतिस्थापन
      • क्लोरोबेंजीन का नाइट्रेशन कराने पर मुख्य उत्पाद क्या मिलता है? → o- और p-नाइट्रोक्लोरोबेंजीन
      • p-डाइक्लोरोबेंजीन का उपयोग किसमें होता है? → कीट-नाशक (मॉथ रिपेलेंट)
      • फ्लुओरोकार्बन का उपयोग किस कारण से होता है? → अक्रिय व स्थिरता
      • विनाइल क्लोराइड का सूत्र क्या है? → CH₂=CHCl
      • विनाइल क्लोराइड का उपयोग किसके निर्माण में होता है? → PVC (Polyvinyl chloride)
      • क्लोरोफॉर्म को लंबे समय तक रखने पर कौन-सा यौगिक बन सकता है? → फॉस्जीन (COCl₂)

      THANKS FOR READING PLEASE WRITE AND LEARN FOR YOUR EXAM BEST OF LUCK

      Author

      • Sachin Yadav

        Sachin Yadav is the author of Chhatra Adda, dedicated to providing students with educational resources, MCQs, subjective questions, and quizzes to support their exam preparation.

      Leave a Comment