Navy SSR कैसे बने? पूरी जानकारी 2025 – योग्यता, सिलेबस, सैलरी, प्रमोशन और करियर ग्रोथ

भारत की नौसेना (Indian Navy) हमारे देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाली सबसे मज़बूत सैन्य शक्ति होती हैं। यहाँ पर नौजवानों को सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि देश की सेवा करने का मौका भी मिलता है। कई युवा 12वीं के बाद Navy में शामिल होना चाहते हैं, और उनमें सबसे ज़्यादा चर्चित पोस्ट है SSR (Senior Secondary Recruit)।

इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि Navy SSR कैसे बने, इसके लिए क्या योग्यता होती है, परीक्षा कैसी होती है, सिलेबस, ट्रेनिंग, वेतन, प्रमोशन और यहाँ तक कि Admiral तक पहुँचने का रास्ता भी।

Navy SSR क्या है?

12th ke baad navy me kaise jaye
navy ssr kya hai in hindi

SSR का मतलब है Senior Secondary Recruit। ये भारतीय नौसेना के Sailor (नाविक) कैटेगरी की पोस्ट होती है।
SSR जवानों को जहाज़ों (ships) पर तकनीकी और सामान्य कार्यों की ज़िम्मेदारी दी जाती है – जैसे:

  • जहाज़ की नेविगेशन और कम्युनिकेशन करना
  • रडार और सोनार सिस्टम देख रेख
  • हथियारों और मशीनों का बेसिक मैनेजमेंट
  • जहाज़ की सुरक्षा और संचालन

आसान शब्दों में, Navy SSR वह जवान होता है जो Navy के जहाज़ों को smoothly चलाने और उनका तकनीकी सपोर्ट देने में महत्वपूर्ण भूमिका देता है।

ALSO READ:- BCA kaise Kare

Navy SSR बनने की योग्यता

  1. शैक्षिक योग्यता (Education Qualification)
    12वीं पास होना ज़रूरी है।
    Physics और Mathematics compulsory होने चाहिए।
    Chemistry / Biology / Computer Science में से कोई एक अतिरिक्त सब्जेक्ट होना चाहिए।
  1. उम्र सीमा (Age Limit)
    17 से 21 साल तक ( कन्फाॅर्म जानकारी हर साल की भर्ती नोटिफिकेशन में दी जाती है)।
  2. नागरिकता (Nationality)
    उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  3. लंबाई (Height)
    पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 cm।
    कुछ क्षेत्रों (North-East, हिल एरिया, ट्राइबल) के लिए छूट दी जाती है।
  4. छाती (Chest)
    छाती कम से कम 5 cm तक फैलनी चाहिए।
  5. आँखें (Eyesight)
    बिना चश्मे के: 6/6 और 6/9
    चश्मे के साथ कुछ हद तक ही मान्य है।
ALSO READ..  छात्रवृत्ति योजना 2026 के तहत 6वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को 8,000–10,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। योग्यता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया यहां पढ़ें।

Navy SSR परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

12th ke baad navy me kaise jaye
, merchant navy course kaise karen,
  1. लिखित परीक्षा (Written Exam – CBT)
    समय: 60 मिनट
    कुल प्रश्न: 100
    प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
    गलत उत्तर पर: 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होता है।
  2. विषय (Subjects):
    Maths – Arithmetic, Algebra, Trigonometry, Geometry, Probability, Statistics
    Science – Physics (गति, बल, ऊर्जा, प्रकाश), Chemistry (बेसिक केमिकल कॉन्सेप्ट), Biology (मानव शरीर, कोशिका)
    English – Grammar, Vocabulary, Comprehension, Synonyms, Antonyms
    General Knowledge (GK) – Current Affairs, History, Geography, Polity, Defence Awareness
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test – PFT)
    1.6 km दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
    10 Push-ups
    10 Sit-ups
    15 Squats
  4. चिकित्सा परीक्षा (Medical Exam)
    Height, Weight, Chest Expansion
    Eyesight, Hearing, Overall Health
  5. ट्रेनिंग और काम (Training & Job Profile)

चयनित उम्मीदवारों को INS Chilka (Odisha) में ट्रेनिंग दी जाती है।
ट्रेनिंग लगभग 9 महीने तक चलती है।
ट्रेनिंग के दौरान सैनिकों को ड्रिल, अनुशासन, टेक्निकल वर्क, नेविगेशन और हथियारों का बेसिक Use सिखाया जाता है।

12thPhysicsNotes 12thChemistryMCQ Class 12th biology Bihar board

काम की जिम्मेदारियाँ:

  • जहाज़ की तकनीकी प्रणाली चलाना
  • हथियारों और मशीनरी का रखरखाव
  • नेविगेशन और कम्युनिकेशन संभालना
  • आपात स्थिति में सुरक्षा देना

Navy SSR Salary 2025

  1. ट्रेनिंग के दौरान
    ₹14,600 प्रतिमाह (Stipend)
  2. ट्रेनिंग के बाद
    Pay Scale: ₹21,700 – ₹69,100 (Pay Level 3)
    Military Service Pay (MSP): ₹5,200
    Allowances: ₹10,000 – ₹15,000 (posting के area के मुताबिक)
    कुल इन-हैंड सैलरी: ₹30,000 – ₹40,000 प्रति माह
  3. अन्य सुविधाएँ (Perks & Benefits)
    मुफ्त खाना और रहने की व्यवस्था
    मेडिकल सुविधाएँ (खुद और परिवार को)
    यात्रा छूट (Railway/Flight concession)
    पेंशन और बीमा
    विदेश यात्रा करने का मौका
ALSO READ..  SOAR – AI to Aware Course by Skill India – Free AI & Digital Skills Training 2025 | Registration, Eligibility & Job Opportunities In Hindi

Navy SSR Promotions और Career Growth

SSR की नौकरी सिर्फ एक sailor तक सीमित नहीं रहती। मेहनत और समय के साथ प्रमोशन मिलता है:

  • SSR (Sailor)
  • Leading Seaman
  • Petty Officer
  • Chief Petty Officer
  • Master Chief Petty Officer

SSR से Officer बनने का मौका

Navy में Special Exams के जरिए SSR sailors को भी Officer बनने का मौका मिलता है

इसके लिए सेवा के दौरान योग्य प्रदर्शन और परीक्षा पास करनी पड़ती है।

Admiral कैसे बनें?

Admiral Navy का सबसे बड़ा रैंक है। इसे हासिल करना आसान नहीं है, लेकिन संभव है।

रास्ता:

SSR से शुरुआत → Officer Cadre exam clear करना
Officer बनना (Sub Lieutenant → Lieutenant → Commander)
Fleet में leadership roles निभाना
Promotion boards clear करना
Vice Admiral तक पहुँचना
Admiral / Chief of Naval Staff बनना

Admiral तक पहुँचने के लिए 35–40 साल की लंबी सेवा, बेहतरीन प्रदर्शन और leadership qualities ज़रूरी हैं।

विदेश घूमने के मौके
Navy SSR को foreign ports पर जाने का मौका मिलता है जब जहाज़ विदेश में joint exercises या operations पर जाता है।

कई बार sailors को training या international missions पर भी भेजा जाता है।

Navy SSR Preparation Tips

12th ke baad navy me kaise jaye
indian navy ssr 2025 exam syllabus
  • Maths और Science – 12वीं NCERT को अच्छी तरह पढ़ें।
  • English – रोज़ grammar और comprehension की प्रैक्टिस करें।
  • GK – Newspaper पढ़ें और Defence के updates देखें।
  • Physical Test – रोज़ running, push-ups, squats और sit-ups का अभ्यास करें।
ALSO READ..  DCA और ADCA कोर्स: पूरी जानकारी, फायदे-नुकसान, नौकरियों के मौके और भविष्य का स्कोप

Mock Test – पिछले सालों के question papers हल करें।

FAQs – Navy SSR से जुड़े आम सवाल

Q1. Navy SSR बनने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए?
👉 कम से कम 12वीं पास (Physics & Maths compulsory)।

Q2. Navy SSR की उम्र सीमा क्या है?
👉 17 से 21 साल तक।

Q3. Navy SSR की सैलरी कितनी होती है?
👉 ₹30,000 – ₹40,000 (Allowances के साथ)।

Q4. क्या SSR से Officer बन सकते हैं?
👉 हाँ, Special Exams और promotion boards से।

Q5. क्या SSR sailors विदेश जाते हैं?
👉 हाँ, जब जहाज़ foreign ports या international exercises पर जाते हैं।

Q6. Navy SSR की नौकरी में क्या-क्या सुविधाएँ मिलती हैं?
👉 Free Food, Accommodation, Medical, Insurance, Travel Concession, Pension।

Q7. Admiral बनने का रास्ता क्या है?
👉 SSR से सीधा Admiral नहीं बना जा सकता, पहले Officer बनना ज़रूरी है, फिर 35-40 साल की सेवा और promotions के बाद आप Admiral बन सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप 12वीं पास हैं और Navy जॉइन करना चाहते हैं, तो SSR (Senior Secondary Recruit) आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें आपको न सिर्फ अच्छी सैलरी और सुविधाएँ मिलती हैं, बल्कि देश की सेवा करने का गौरव भी मिलता है। मेहनत, अनुशासन और लगन से आप इस सफर को आगे बढ़ाकर Officer और यहाँ तक कि Admiral तक पहुँच सकते हैं।

Author

  • Sachin Yadav

    Sachin Yadav is the author of Chhatra Adda, dedicated to providing students with educational resources, MCQs, subjective questions, and quizzes to support their exam preparation.

Leave a Comment